छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का हुआ वितरण

छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का हुआ वितरण

जेटी न्युज
मोतिहारी,पू०च०।
महापर्व छठ से पौराणिकता पवित्रता और परंपराओं के प्रति लोगों का अलग तरह का जुड़ाव होता है। उक्त बातें बड़ा बरियारपुर नगर निगम के भावी प्रत्याशी संजय पासवान ने बड़ा बरियारपुर मैं छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण के बाद कहीं। छठ पूजा के लिए छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण करते हुए उन्होंने छठी मैया से सभी नगर वासियों के सुख शांति समृद्धि की मंगल कामना की। वहीं श्री पासवान ने कहा की महंगाई के कारण कुछ परिवार के लोग लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को उत्साह पूर्वक नहीं मना पाते हैं। वैसे लगभग 390 चिंहित परिवारों को पिछले 6 वर्षों से पूजन सामग्री शुपलि, गेंहू, नारियल,चीनी के साथ कपड़ा वितरण किया जाता है। जिससे एक अलग तरह की आत्म सन्तुष्टि मिलती है और छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। इस वर्ष भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वही समाजसेवी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि यह बहुत ही पुण्य के काम है। इस परोपकारी कार्य के कारण जरूरतमंद छठ व्रतियों को उनको छठ की सामग्री मिल जाती है जिससे वे खुशी पूर्वक़ व्रत को करती है ।मौके पर प्रेम शिला देवी, सूटकाई देवी , बिजली पासवान, नीरज पासवान, अमित पासवान, रामचंद्र पासवान दिलीप पासवान नई पासवान राकेश पासवान राजा पासवान, जय नारायण पासवान राजू पासवान सुकन पासवान रामबाबू पासवान उपेंद्र पासवान संतोष पासवान सोनू पासवान टीमन पासवान चंदन पासवान जयराम पासवान रोहित पासवान सुनील राम राम धार पासवान विकास पासवान धर्मेंद्र पासवान नंदलाल पासवान सत्यदेव राम शिव राम रामायण पासवानसहित ग्रामीण एवं छठ व्रति उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button