जनता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व पर बढ़ा है भरोसा : नवल किशोर यादव तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार

जनता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व पर बढ़ा है भरोसा : नवल किशोर यादव

तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार

पूर्णियां।

सीमांचल के वरीय भाजपा सह यादव महासभा के नेता नवल किशोर यादव ने कहा कि जनता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व पर भरोसा बढ़ा है। करिश्माई नेतृत्व और बूथ पर कार्यकर्ताओं की ताकत से तीसरी बार मोदी सरकार 400 सीट पार के साथ बनेगी। उन्होंने कहा कि 2024 का वर्ष हमें विजय वर्ष बनाना है। राज्य की 40 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनानी है। सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी भाजपा को बूथों तक पहुंचाना है। आज घर घर मोदी सरकार की योजनाएं पहुंची है। घर-घर भाजपा पहुंची है। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि एक जनवरी से 15 जनवरी तक कार्यकर्ता अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और 22 फरवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अक्षत निमंत्रण को लेकर घर-घर जाएं। यह गौरव दिवस नरेन्द्र मोदी सरकार ने भारत वासियों को दिया है। उन्होंने कहा कि जो टेंट से निकालकर भव्य मंदिर में रामलाला को लाए हैं उन्हें तीसरी बार हमें लाना है। उन्होंने पार्टी के सभी मोर्चों के द्वारा आयोजित होने वाले सम्मेलनों, बैठकों, संपर्क अभियान से संबंधित विस्तृत चर्चा की।

Related Articles

Back to top button