जलालपुर मुखिया के दादाजी की पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हुए कई गणमान्य लोग
जलालपुर मुखिया के दादाजी की पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हुए कई गणमान्य लोग

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास) रोहतास जिला अंतर्गत स्थित ग्राम जलालपुर मुखिया ममता देवी के दादाजी जानकी सिंह का पुण्यतिथि एवं श्रद्धांजलि सभा मनाया गया। श्रद्धांजलि सभा में कई गणमान्य लोग उपस्थित होकर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। साथ ही बेतिया के डीएम दिनेश कुमार राय भी उपस्थित थे।

विगत कई वर्षों से उनके कार्य शैली को लोग याद कर भाव विभोर हुए। वही करगहर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में उनके विचार, कार्यशैली, व्यक्तित्व आज भी हम सभी को लुभाता है।

मौके पर शकील अहमद पूर्व जिला पार्षद, रुपैठा पंचायत पूर्व मुखिया अवध बिहारी राय, मुखिया मिथिलेश कुमार सिंह के साथ युवा साथी एवं प्रखंड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।


