*उद्योग मंत्री पहुंचे समस्तीपुर, रामेश्वर जूट मिल का बजा भोंपू, कर्मचारियों में उत्साह।*

 

*श्रमिकों के बाकी बकाए का भी होगा भुगतान, करीब कम से कम 50 हजार पेटों का मिटेगा भूख- महेश्वर हजारी।*

जेटी न्यूज़।

ठाकुर वरुण कुमार।

समस्तीपुर::- जिले का एकमात्र उत्तर बिहार का सबसे बड़ा जूट उद्योग प्रतिष्ठान रामेश्वर जूट मिल, मुक्तापुर (जो विगत 6 जुलाई 2017 से बंद था), उसे बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री-सह-उद्योग मंत्री-सह-विधायक महेश्वर हजारी के अथक प्रयास से 38 महीने 6 दिन बाद विधिवत पूजा पाठ कर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के उपस्थिति में सायरन बजाकर मंत्री द्वारा उद्घाटन किया गया।

*आज इस अवसर पर जूट मिल के सभी कर्मचारी काफी हर्ष में देखे गए, उन्होंने मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम पर जिंदाबाद के नारे भी लगाए।*

वहीं मजदूर यूनियन के सभी कार्यकर्ताओं में अध्यक्ष नौशाद आलम, महामंत्री अमरनाथ सिंह सहित कई श्रमिकों में रोजी-रोजगार की आस जगी है।

इस संबंध में मंत्री ने झंझट टाइम्स के संपादक आर. के. राय से विडियो वार्ता करते हुए बताया कि लगभग 50 हजार श्रमिकों के परिवारों को रोजी-रोटी मिलेगी। 90 लाख रूपए विद्युत बकाया बिल था, उसे किश्तवार 7 लाख के हिसाब से चार किस्तों में 28 लाख रुपए देनी होगी।

*मंत्री ने किया युवाओं से आह्वान सही कागज लेकर आएं और स्व-उद्योग के लिए ऋण लेकर जाएं।*

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, डीएसपी प्रीतीश कुमार के विधि संधारण में पुलिस निरीक्षक कुमार ब्रजेश, थाना अध्यक्ष (कल्याणपुर) ब्रज किशोर सिंह, थाना अध्यक्ष (मथुरापुर ओ.पी.) संजय कुमार, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत राज की मुखिया बीना देवी, राजकुमार सिंह, भोला सिंह, मुकेश राय, बम बहादुर सिंह, पिंटू सिंह, अजय सिंह, सूरज कुमार महतो, रणधीर कुमार, लक्ष्मी सिंह, कुंदन सिंह, रूपेश सिंह, पंचायत समिति सदस्य सूरज कुमार, रामचंद्र फौजी, पैक्स अध्यक्ष भोला राय, मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button