ग्राम रक्षा दल महासंघ की प्रखंड स्तरीय बैठक सम्पन्न धनंजय पासवान सर्वसम्मति से बने प्रखंड अध्यक्ष 

ग्राम रक्षा दल महासंघ की प्रखंड स्तरीय बैठक सम्पन्न धनंजय पासवान सर्वसम्मति से बने प्रखंड अध्यक्ष

जे टी न्यूज, सिकटी:

बिहार राज्य दलपति व ग्राम रक्षा दल महासंघ की प्रखंड स्तरीय बैठक शनिवार को प्राथमिक विद्यालय, डेढ़ूआ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता इस पंचायत के मुखिया श्री संतोष कुमार झा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, ग्राम रक्षा दल के अधिकारों की प्राप्ति और प्रखंड स्तर पर नए नेतृत्व का चयन था।

 

बैठक में ग्राम रक्षा दल महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सतयुग प्रसाद यादव, फारबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद साह, भरगामा प्रखंड अध्यक्ष बिजेंद्र पासवान, रानीगंज प्रखंड अध्यक्ष सुरेश मेहता, अररिया प्रखंड अध्यक्ष नरेश यादव, जोकीहाट प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, अररिया प्रखंड महामंत्री संजय यादव, प्रखंड सलाहकार नीतेश पासवान, प्रखंड सभापति मोहन तत्मा, सुधीर सिंह, देवनारायण पासवान समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

बैठक में सर्वसम्मति से ग्राम रक्षा दल संगठन को अधिक संगठित, सक्रिय एवं संरचित बनाने पर जोर दिया गया। संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रस्ताव पारित किए गए। साथ ही, प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए श्री धनंजय पासवान को सर्वसम्मति से चुना गया।

 

मुखिया श्री संतोष कुमार झा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, “ग्राम रक्षा दल के माध्यम से समाज में सुरक्षा, समर्पण और जागरूकता का संदेश पहुँचता है। इस संगठन को न केवल मजबूती मिले, बल्कि इसे सरकारी मान्यता एवं सहयोग भी प्राप्त हो, इसके लिए हम सब मिलकर प्रयासरत हैं।”

 

उन्होंने बैठक में भाग लेने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि वे इस मुहिम में पूरे तन-मन से साथ हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button