अयाची नगर युवा संगठन के रमेश को मिला प्राइड ऑफ यंग हिन्दुस्तान अवॉर्ड

अयाची नगर युवा संगठन के रमेश को मिला प्राइड ऑफ यंग हिन्दुस्तान अवॉर्ड

जे टी न्यूज, मधुबनी(विष्णुदेव सिंह यादव): अयाची नगर युवा संगठन के सक्रिय सदस्य रमेश ठाकुर को उत्कृष्ट सामाजिक कार्य के लिए प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुम्बई में मेदांता कॉलेज प्राँगण में यंगिस्तान फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डा. रूपिंदर मुजरानी ,

पूर्व डिप्टी कमिश्नर और फाउंडर -सोलंस इंडिया विशिष्ट अतिथि श्रीमती सरिता खानचंदानी अध्यक्ष-हिराली फाउंडेशन, जीवन विचारे – एनएसएस जिला संयोजक मुंबई यूनिवर्सिटी मिथिलेश झा उपस्थित थे। यह सम्मान पूरे भारत से 15 लोगों को प्रदान किया गया। जिसमें अयाची नगर युवा संगठन के सक्रिय सदस्य रमेश का भी चयन किया गया था। रमेश अयाची नगर युवा संगठन से जुड़कर पिछले कई सालों से सामाजिक कार्य कर रहा है। नियमित रक्तदान करता है। लोगों के मदद के लिए हमेशा ततपर रहता है।

अवॉर्ड प्राप्त होने पर डॉ विद्यानंद झा,डॉ उमेश शर्मा, शिक्षक प्रशान्त मंडल,संस्था के संस्थापक विक्की मंडल सक्रिय सदस्य दीपक कुमार, विकाश साहू,प्रवीण कुमार झा,अंकित सिंह ठाकुर, धीरज लाभ, मनोज कंठ, सतीश,नंदू ने बधाई दिया।

Related Articles

Back to top button