गरीबों में कंबल वितरित करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य – रणविजय साहू

गरीबों में कंबल वितरित करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य – रणविजय साहू

जे टी न्यूज, ताजपुर /समस्तीपुर: मोरवा विधायक श्री रणविजय साहू ने बढ़ रही ठंड को देखते हुए ताजपुर नगर परिषद् क्षेत्र के कस्बे आहार, बहेलिया टोला, रहीमाबाद में गरीब, असहाय, विधवा, विकलांगो के बीच कंबल वितरित किए। मौके पर विधायक ने कहा कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है,

जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे। सर्दी के इस मौसम में गरीबों को गर्म कपड़े वितरण करना सच्ची मानव सेवा है। यह कम्बल हर उस गरीब व बुजुर्गों के लिए जीवन दायिनी साबित होगा। इस मौके पर भूतपूर्व मुखिया शंभुलाल साह, हरिलाल साह, विंदेश्वर ठाकुर, महताब आलम विक्की, सुजीत कुमार, अजीत कुमार, राहुल राय, अजहर मिकरानी, मसीउल्हक मोहसिन, रवि शंकर आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button