राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद के 161वें जन्मोत्सव पर युवाओं के बीच विल्ड-अप कार्यक्रम का आयोजन 

राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद के 161वें जन्मोत्सव पर युवाओं के बीच विल्ड-अप कार्यक्रम का आयोजन 

 

जे टी न्यूज़ , मधुबनी:

मधुबनी जिला के रीजनल सेकंडरी स्कूल में ग्राम विकास युवा ट्रस्ट मधुबनी एवं नेहरू युवा केंद्र संगठन के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जी के 161वें जन्मोत्सव पर युवाओं के बीच विल्ड-अप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र संगठन मधुबनी के जिला युवा अधिकारी मनीष कुमार तथा मंच संचालन ग्राम विकास युवा ट्रस्ट के प्रबंध निर्देशक नरेंद्र कुमार सिंह ने किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तेज कुमार प्रसाद,विशिष्ट अतिथि रीजनल सेकंडरी स्कूल के निर्देशक राम श्रृंगार पांडे ,ग्राम विकास युवा ट्रस्ट के प्रबंध निर्देशक नरेंद्र कुमार सिंह,शम्भू नाथ ठाकुर,मनोज कुमार चौधरी,अभिषेक चंद्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इसके बाद अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वामी विवेकानंद जी के 161वें जन्मोत्सव पर युवाओं के बीच संवाद चर्चा,मजदूरों के बीच सुविधाओं के बारे में जानकारी,सड़क सुरक्षा,बाल विवाह,बाल मजदूरी सहित अन्य पर विस्तार से चर्चा किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तेज कुमार प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा स्वामी विवेकानंद अपने प्रेरक विचारों से युवाओं में राष्ट्र निर्माण हेतु नई चेतना जागृत की। उनकी शिक्षाएं आज भी पूरे विश्व के लिए प्रेरक और प्रासंगिक हैं। हम सभी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लेना चाहिए।

इस मौके पर ग्राम विकास युवा मधुबनी के मनोरंजन दास, तारानन्द ठाकुर,सन्तोष कुमार,प्रशांत कुमार सिंह,जितेंद्र कुमार,चंचल कुमारी,रूपम झा,सविता देवी,शंभु कुमार,समीर कुमार,राम उदगार महतो,सन्तोष राम,स्नेहा कुमारी,पप्पू पूर्वे,सर्वेश कुमार,मृदुला टंडल,जूही सिंह सहित

नेहरू युवा केंद्र संगठन के कई कर्मी सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button