कोरोना की लड़ाई अब राम जी के जिम्मे, सरकार का फैसला दिखाई जाएगी रामायण…।

कोरोना की लड़ाई अब राम जी के जिम्मे, सरकार का फैसला दिखाई जाएगी रामायण…

जेटी न्यूज़-ब्यूरो चीफ ठाकुर वरुण कुमार।

समस्तीपुर/पटना::- कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन के दौरान लोग घरों में ऊबने लगे हैं। इसके लिए उनके पास इंटरनेट के अलावा टेलीविजन ही एक सहारा है। लोग इसमें अच्छे कार्यक्रम की तलाश में हैं। इस बीच केन्द्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार अब रामानंद सागर द्वारा निर्मित रामायण का प्रसारण फिर से शुरु करने जा रही है।

देश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा ।

25 जनवरी, 1987 से 31 जुलाई, 1988 तक यानी कि लगातार 75 रविवारों तक रामायण का प्रसारण हुआ था। उस दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में लॉक डाउन जैसी ही स्थिति रहती थी। न कोई दुकान खुलती थी औऱ न ही लोग सड़कों पर निकलते थे।

रामानंद सागर निर्मित रामायण का प्रसारण प्रत्येक रविवार को राष्ट्रीय टेलीविजन दूरदर्शन पर 35 मिनट के लिए होता था। इसकी लोकप्रियता इतनी थी कि जी.टी.वी. और एन.डी.टी.वी. इमेजिन जैसे निजी चैनलों ने भी दोबारा इसका सफलतापूर्वक प्रसारण किया था। सोशल मीडिया के जरिए जनता लगातार रामायण के पुनः प्रसारण की मांग उठ रही थी।

Related Articles

Back to top button