बास्तविक आबास को देखने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी पहुचे पंचायत

बास्तविक आबास को देखने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी पहुचे पंचायत

जे टी न्यूज़ , मुंगेर :

प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभुकों के आवास की वास्तविक स्थिति को जानने के उद्देश्य से प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के बड़ौनियाँ एवं बलिया पंचायत के विभिन्न गांव का दौरा किया गया। इस मौके पर लाभुकों के आवास योजना से बना रहे आवास का भौतिक सत्यापन भी किया गया तथा लाभुकों से आवास निर्माण की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर लेने की अपील की गई।

बलिया पंचायत के बलिया, केंदुआ, कुआँगढ़ी एवं बड़ौनियाँ पंचायत के सरौना, बटसार, मालचक इत्यादि गाँव में मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का निरिक्षण किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार ने बताया कि लाभ को के द्वारा निर्मित किया जा रहे आवास योजना का भौतिक सत्यापन किया गया।

वैसे लाभुक जिसके खाते मैं पहली किस्त की राशि पहुंच चुकी है इसके बावजूद भी अपना निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किए हैं। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button