एकडारा शाखा सचिव कॉमरेड मनोज कुमार का असामयिक निधन

एकडारा शाखा सचिव कॉमरेड मनोज कुमार का असामयिक निधन

जे टी न्यूज़, विभूतिपुर(समस्तीपुर): महथी दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया, सी पी आई (एम) लोकल कमेटी विभूतिपुर उत्तर के सदस्य तथा एकडारा शाखा सचिव कॉमरेड मनोज कुमार का असामयिक निधन कल दिनांक 19 जनवरी को 07 बजे संध्या एचबीमें हो गया।

जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी सदस्य तथा हमदर्द रात में ही उनके एकडारा स्थित आवास पर पहुंचने लगे। माकपा विधायक दल के नेता सह पार्टी राज्य सचिवमंडल सदस्य कॉमरेड अजय कुमार,

सी पी आई( एम) जिला मंत्री कॉमरेड रामाश्रय महतो , राज्य कमेटी सदस्य राम दयाल भारती, जिला सचिव मंडल सदस्य सत्यनारायण सिंह , महेश कुमार, विभूतिपुर उत्तर लोकल कमेटी सचिव श्याम किशोर कमल ,

विभूतिपुर दक्षिण के लोकल कमेटी सचिव मिथिलेश कुमार सिंह,ज़िला कमेटी सदस्य दिनेश पासवान,विश्वनाथ महतो, शशिकांत झा, सिया प्रसाद यादव, रामदेव राय, अरविन्द कुमार दास, लोकल कमेटी सदस्य तथा पैक्स अध्यक्ष शंभु कुमार, क्रान्ति कुमार, विद्यानन्द विद्यार्थी, पवन कुमार सिंह, जागेश्वर महतो, रघुनन्दन सिंह, वासुदेव प्रसाद,ब्रह्मदेव महतो,

फूलेन चौधरी, उमेश दास, शंकर शर्मा, राजद महासचिव श्याम किशोर कुशवाहा, डॉ रामाशीष यादव, चंद्रभूषण प्रसाद वर्मा,पूर्व मुखिया अमरेश प्रसाद सिंह, चंद्रदेव प्रसाद सिंह आदि उनके आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर फूल माला अर्पित किए तथा उनके परिवार के सदस्यों को दुख की घड़ी में धैर्य और ढाढस प्रदान किए।

उपस्थित लोगों ने उनके सम्मान में कॉमरेड मनोज कुमार को लाल सलाम, मनोज कुमार मुखिया जी अमर रहें जैसे नारे लगाए।

इसके बाद उनकी शवयात्रा उनके आवास से मनरेगा भवन के समीप लाकर अश्रुपूर्ण नेत्रों और गमगीन माहौल में अंत्येष्टि संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र शुभम कुमार ने मुखाग्नि दी।अपने पीछे दो पुत्र,दो पुत्री तथा बूढ़े माता पिता को छोड़ गए हैं।

ज्ञात हो कि वे विगत एक साल से किडनी से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। वे वर्ष 2001से माकपा के संघर्षशील सदस्य थे। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत 1993 में भारत की जनवादी नौजवान सभा के सदस्य के रूप में की थी। वर्ष 2001 से 2006 तक पंचायत समिति सदस्य तथा वर्ष 2006 से 2016 तक महथी दक्षिण पंचायत के मुखिया रहे।

 

इनके निधन से भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी) को अपूरणीय क्षति हुई है। पार्टी के सदस्य काफी मर्माहत हैं। दिनांक 29 जनवरी 2024 को उनके आवास के निकट अवस्थित मनरेगा भवन पर 03 बजे दिन से संकल्प सभा अयोजित की जायेगी।

 

Related Articles

Back to top button