एसएसबी जवानों ने नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

एसएसबी जवानों ने नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

जे टी न्यूज़, जयनगर :

एसएसबी 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल बाह्य सीमा चौकी कमला के जिम्मेवारी के इलाके में सशस्त्र सीमा बल के जवानों को एक कामयाबी मिली है। नाका ड्यूटी के दौरान सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह की अगुवाई में अन्य जवानों के साथ नाका ड्यूटी के दौरान की गयी कार्यवाही में भारत-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 270/6 से लगभग 100 मी भारतीय क्षेत्र की तरफ नेपाल से लायी जा रही देशी शराब नेपाली सौंफी 300 एम एल की- 480 बोतलों के साथ एक तस्कर,दिलीप कुमार साहनी उम्र-30 सुपुत्र जितेन कुमार साहनी,गांव-इनरवा,वार्ड नंबर -8,जिला धनुषा नेपाल को गिरफ्तार किया गया है।

जब्त किए गयी नेपाली शराब की बोतलों और गिरफ्तार किए गए तस्कर को अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना जयनगर के सपुर्द कर दिया गया है। भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार के अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा।

राम विशाल(उप कमांडेंट ) कार्यवाहक कमांडेंट, 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है और अवैध गतिविधियों को रोका जा रहा है

और भारत-नेपाल सीमा पर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्णरूप से प्रतिबंधित लगाया जा सके।

 

Related Articles

Back to top button