शांति अहिंसा और सदभाव के प्रतीक थे गांधी — भानु मिश्रा

शांति अहिंसा और सदभाव के प्रतीक थे गांधी — भानु मिश्रा

जे टी न्यूज, नौहट्टा (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र के तिलोखर गांधी मैदान में महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर नमन किया गया समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि भानु प्रताप मिश्रा ने ग्रामीण जनता के साथ महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया।

इसके बाद उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सत्य व अहिंसा के पुजारी थे। भारत को अंग्रेजो की गुलामी से आजाद कराने में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने भारत की आजादी बिकास और समृद्धि के लिए अपना जीवन तक बलिदान कर दिया आज बापू की वजह से ही हम हम सब आजाद हवा में सांस ले रहे है।

गांधी जी के साधारण ब्यक्तित्त्व और साधनापूर्ण जीवन ने सिर्फ भारत को ही नही बल्कि विश्व को शांति अहिंसा और सदभाव का रास्ता दिखाया है।

आज बापू भले ही नही है लेकिन उनके कार्यो को पूरा देश जानता है गांधी जी का स्वच्छ्ता का मंत्र गाँव गाँव तक पहुँच गया है। तीस जनवरी को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

इस मौके पर आरुणि गुप्ता अरुण महतो कन्हैया यादव राजेश प्रजापति बबलू महतो सन्तोष कुमार रविन्द्र मेहता आदि थे।

Related Articles

Back to top button