चला गांव की ओर अभियान वेद प्रकाश यादव ने किया क्षेत्र भ्रमण

चला गांव की ओर अभियान वेद प्रकाश यादव ने किया क्षेत्र भ्रमण

जें टी न्यूज, खगड़िया: लोकसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे चलो गांव की ओर अभियान के तहत भाजपा नेता वेद प्रकाश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया. क्षेत्र भ्रमण के दौरान घर-घर जाकर लोगों की समस्या सुनी. साथ ही
सिमरी बख्तियारपुर के मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार, बिसुनदेव मुखिया, रमेश कुमार, गौरव कुमार व ज्ञानेंद्र यादव से मुलाकात कर पार्टी के बारे में जानकारी प्राप्त किया. सभी मंडल अध्यक्ष का यही कहना हुआ कि पार्टी अपने सिंबल से चुनाव लड़े. हम लोग वर्षों से कयास लगाते रहते हैं. लेकिन अंत में लोकसभा का टिकट किसी अन्य पार्टी को मिल जाता है. सभी मंडल अध्यक्षों ने भाजपा नेता को जानकारी देते हुए बताया कि इस बार हम लोग काफी उत्साहित हैं. क्षेत्र के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं सहित बूथ स्तर के कार्यकर्ता मांग कर रहे हैं कि इस बार लोकसभा का टिकट भारतीय जनता पार्टी को मिलनी चाहिए.

भाजपा नेता वेद प्रकाश यादव ने ग्रामीण स्तर के लोगों से मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे लाभकारी योजनाओं को विस्तार से बताया. साथ ही उन्होंने बताया कि हाल ही में बिहार में भी अब एनडीए की सरकार बन चुकी है बिहार सहित खगड़िया लोकसभा क्षेत्र का गुणात्मक विकास होगा. यह सरकार की गारंटी है. श्री यादव ने कहा कि पटना पहुंचने के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिंह से मिलकर कार्यकर्ताओं की बात को रखेंगे. भाजपा नेता ने महेशी स्थित कारू खिरहर मंदिर सहित सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना भी की. मौके पर संजीव कुमार संजय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button