प्रेस क्लब ऑफ इंडो-नेपाल के राष्ट्रीय महासचिव बने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रूद्र किंकर वर्मा
प्रेस क्लब ऑफ इंडो-नेपाल के राष्ट्रीय महासचिव बने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रूद्र किंकर वर्मा

जे टी न्यूज, पटना:
बिहार के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रूद्र किंकर वर्मा प्रेस क्लब ऑफ इंडो-नेपाल के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण गोविन्द की सहमति के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री वर्मा को प्रेस क्लब ऑफ इंडो-नेपाल का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। मनोनयन पर बड़ी संख्या में पत्रकारों ने बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया है।
*बहुत जल्द अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी : प्रवीण गोविन्द*

इधर, श्री गोविन्द ने कहा है कि बिना वजह पत्रकारों पर अगर कोई उंगली उठाएगा तो उसे बख्शा नहीं जायेगा चाहे इसका अंजाम जो भी हो। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रूद्र किंकर वर्मा जी एक सुलझे हुए पत्रकार हैं। उनके राष्ट्रीय महासचिव बनने से क्लब और मजबूत होगा। श्री गोविन्द ने कहा कि बहुत जल्द अंतर्राष्ट्रीय कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हरियाणा में होगी। उक्त बैठक में डॉ. रूद्र किंकर वर्मा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।



