तेजस्वी यादव के रोड शो की सफलता पर मनोज विश्वास ने क्षेत्र के लोगों को प्रति जताया आभार, कहा धन्यवाद
तेजस्वी यादव के रोड शो की सफलता पर मनोज विश्वास ने क्षेत्र के लोगों को प्रति जताया आभार, कहा धन्यवाद
पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी बिहार में नौकरी और भरोसा के बन गए हैं प्रतीक
जे टी न्यूज, अररिया:

बिहार के युवराज भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा के दौरान रोड शो में उमड़े जन सैलाब पर जिला राजद के प्रधान महासचिव मनोज विश्वास (अमात) ने अपने फारबिसगंज विधान सभा क्षेत्र के सम्मानित जनता समेत पूरे जिला वासियों के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
मनोज विश्वास ने कहा कि
एनडीए ने भले ही कुछ दिनों पूर्व उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया हो, लेकिन तेजस्वी यादव की लोकप्रियता और अपील दिन-ब-दिन बढ़ती दिख रही है। तेजस्वी यादव की एक झलक पाने को लिए क्षेत्र के लोग सुबह से खड़े रहे। यह उनकी जन विश्वास यात्रा और जन सभाओं में उनके स्वागत में उमड़ती भारी भीड़ इसका संकेत हैं। बिहार की जनता बदलाव चाहती है और बदलाव की बयार शुरु हो गई है।

जन विश्वास यात्रा के दौरान रोड शो में उमड़ी भारी भीड़, विशेषकर युवा, भाजपा-जद-यू नेताओ की रातो की नींद उड़ा दी है। पूर्व उप-मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के 17 महीने के शासन के दौरान लोगों को उनके योगदान की याद दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे थे। इस यात्रा के माध्यम से, राष्ट्रीय जनता दल नेता पूरे बिहार में लोगों तक पहुंचने और उन्हें अपने रोजगार, विकास और सामाजिक न्याय एजेंडे के बारे में बताने की कोशिश कर रहे हैं। तेजस्वी का मुख्य फोकस युवाओं पर है। वे अपनी सार्वजनिक सभाओं में बार-बार एक ही बात दोहरा रहे हैं कि हमने अपने वादे पूरे किए है। अब देश के हर नेता और किसी भी सरकार को ‘रोज़गार’ और ‘नौकरी’ के बारे में बात करनी होगी।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के लोकप्रियता को देखकर घबराहट में मुख्यमंत्री ने धोखा दे दिया। जिसे बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी। भारी भीड़ और लोगों की प्रतिक्रिया बदलाव का संकेत देती नजर आती है। “तेजस्वी जी, बिहार में नौकरी और भरोसा के प्रतीक बन गए हैं।”
