जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश चयन परीक्षा 2025 हेतु ऑन लाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर तक

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश चयन परीक्षा 2025 हेतु ऑन लाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर तक

 

जे टी न्यूज, अररिया:
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश चयन परीक्षा -2025 हेतु आनलाइन आवेदन के लिए प्रोत्साहित करने वरिष्ठ शिक्षक मो अबू तालिब व कला शिक्षक राजेश कुमार सहित श्रवण कुमार,मेस सहायक प्राथमिक विद्यालय पहुंचे शिक्षक, किया कक्षा पांचवीं के बच्चों और शिक्षकों को जागरूक। फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय मानिकपुर,कन्या प्राथमिक विद्यालय,रहिकपुर टोला, मध्य विद्यालय,लहसनगंज,मध्य विद्यालय,हलहलिया,मध्य विद्यालय ,समौल,प्राथमिक विद्यालय, रहिकपुर,उच्च प्राथमिक विद्यालय,पारा,प्राथमिक विद्यालय,जटवारा मदारगंज, प्राथमिक विद्यालय, हिंगना औराही, रेणु गांव आदि अनेक विद्यालयों के प्राचार्य व कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाले बच्चों से मिलकर नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा आनलाइन आवेदन हेतु ध्यानाकर्षित किया और आवश्यक जानकारी देते हुए कला शिक्षक राजेश कुमार ने बताया नवोदय विद्यालय बच्चों को बारहवीं तक की पढ़ाई नि: शुल्क कराती है, साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए साघन व मार्गदर्शन प्रदान करती है। कला शिक्षक ने कक्षा पांचवीं के बच्चों के बीच जाकर मानसिक विकास को जांचा और बौद्धिक क्षमता पर आधारित प्रश्न भी पूछे। इसके लिए विद्यालय के कम्प्यूटर शिक्षक, गणित शिक्षक व हिंदी शिक्षण को मिलकर बच्चों को अधिक से अधिक आवेदन करने में सहयोग करने से लेकर तैयारियां कराने हेतु मार्गदर्शन भी किया। वरिष्ठ शिक्षक अबु तालिब ने सभी प्राथमिक विद्यालयों के प्राचार्य के साथ आनलाइन आवेदन में बच्चों की भागीदारी हेतु निर्देश दिए।

बता दें जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश चयन परीक्षा 2025 हेतु आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर तक कर सकते हैं। प्रवेश चयन परीक्षा की तिथि 18 जनवरी 2025 निर्धारित है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button