होली त्योहार के दौरान गांव में गोलीबारी, एक युवक को लगी गोली, इलाके में तनाव और दहशत का माहौल…।

जेटी न्यूज़- अंजनी कुमार कश्यप।

भागलपुर/नवगछिया

होली त्योहार के मौके पर मंगलवार को नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में दो गुटों में तनाव के बाद शाम लगभग पांच बजे जमकर गोलीबारी व पथराव की घटना घटी है।

इस दौरान हुई गोलीबारी में तेतरी निवासी मिथिलेश दास 20 वर्ष को जांघ में गोली लगी है। जबकि जमकर हुए पथराव में दिलीप दास घायल हुआ।

गोलीबारी एवं पथराव की घटना के दौरान चार मोटरसाइकिल एवं चार पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर नवगछिया एसपी निधि रानी एवं एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती सहित जिले के सभी थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुचीं और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे थी।

घटना स्थल पर पहुचने के बाद पुलिस ने गोली लगने से घायल युवक मिथलेश एवं पथराव में घायल हुए युवक दिलीप दास को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। जहां दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायनगंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया।

मिथिलेश दास को पैर के जांघ में गोली लगी है जबकि दिलीप दास को पथराव में पत्थर लगने से सर में काफी गहरी चोट आई है। दोनों घायल युवक का इलाज मायनगंज अस्पताल में चल रहा है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद देर रात तक पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर स्थिति को तनाव पूर्ण देखते हुए कैम्प कर रही थी।

घटना के बाद गांव में एसपी ने दंगा निरोधक दस्ता के साथ पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया है। घटना के बाद से गांव में दो पक्षों में तनाव की स्थिति बरकरार है। नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

प्राथमिक की गोली लगने से घायल हुए मिथिलेश दास के बयान पर दर्ज की गई है। जिसमें 14 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि एक दिन पहले दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी। इस संदर्भ में एस.सी/एस.टी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उस घटना के बाद से पुनः दो पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हुआ, जिसके बाद घटना घटी। पुलिस घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार दो पक्षों में हुए तनाव के बाद लगभग 30 चक्र गोली फायरिंग हुई एवं भारी मात्रा में दोनों ओर से पत्थर चले थे।

बारात के डीजे में बज रहे अश्लील गाना के विरोध से हुई घटना की शुरुआत

इस मारपीट में मुखिया रविन्द्र दास भी हुए थे घायल

तेतरी में दो पक्षों में तनाव एवं गोलीबारी की घटना की नींव दो दिन पूर्व आठ मार्च को देर रात हुई मारपीट के बाद ही रखी गई थी। जानकारी के अनुसार घटना के दो दिन पहले बारात वाले डीजे में अश्लील गाने बज रहे थे। उधर अश्लील गाने को नहीं बजाने पर एक पक्ष द्वारा कहा गया। इसके बाद दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। इस मारपीट की घटना में पंचायत के मुखिया रविंद्र दास एवं प्रहलाद दास घायल हुए थे। घटना के बाद नवगछिया एससी/एसटी थाना में प्रहलाद दास ने मारपीट एवं जाति सूचक गली-गलौज एवं लूट-पाट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमे मुकेश राय, बोका राय, मदन झा, सोनू चौधरी, नितीश चौधरी, गिरगिटया राय को नामजद किया था। इस घटना के बाद से गांव में दो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। दोनों पक्षों में जारी यह तनाव होली के दिन संध्या समय भयावह रूप ले लिया। दोनों पक्षों से काफी संख्या में लोग एकजुट होकर काफी देर तक गाली गलौज पथराव एवं गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। जिसमें एक युवक को गोली लगी एवं दूसरा पत्थर लगने से घायल हुआ।

Related Articles

Back to top button