बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा सलामत रहे दोस्तानां हमारा दो पक्षों में धधकते आग को दोस्तानां में किया तब्दील- डीएसपी सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार
दो दिलों का मेल प्यार भरा खेल फुटबॉल मैच का उद्घाटन- डीएसपी सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने किया
बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा सलामत रहे दोस्तानां हमारा
दो पक्षों में धधकते आग को दोस्तानां में किया तब्दील- डीएसपी सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार
दो दिलों का मेल प्यार भरा खेल फुटबॉल मैच का उद्घाटन- डीएसपी सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने किया

जे टी न्यूज़, करगहर(रोहतास): जिला रोहतास अंतर्गत करगहर में दो पक्षों के बीच लगभग दो वर्षों से मूंछ कि लड़ाई में जो नही होना चाहिए था वो भी हो गया। यही नहीं एसिड तेजाब से हमला किया गया। दोनों पक्ष एक दूसरे का जानी दुश्मन बन बैठे।पहले दोनों पक्ष में इतना अगाध प्रेम था कि एक दूसरे के लिए मर मिटने को तैयार रहते थे। कंधा से कंधा और कदम से कदम मिलाकर चलते थे। पर्व त्योहार होली दीवाली दोनों पक्ष एक साथ मनाया करते थे। लेकिन चंद बातों को लेकर मूंछ की लड़ाई में प्यार भरा मोहब्बत का बगीचा दुश्मनी की कांटो भरी राहों में तब्दील हो गया। यह वाक्या रोहतास जिला स्थित थाना करगहर दक्षिण मोहल्ला का है। लगभग दो वर्षों से दोनों लोग एक दूसरे पक्ष को दांत खट्टा करना व लोहे के चने चबवाने पर उतारू है। आपने थानाध्यक्ष डीएसपी एसपी बहुत सारे अधिकारी का नाम सुने व कारनामा देखा होगा। पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार की बात ही निराली है 7 मार्च 2024 को करगहर मे थानाध्यक्ष का पद भार ग्रहण किए। योगदान देने के बाद से ही थाना क्षेत्र के शराब माफिया बालू माफियां व अपराधियों की नींद हराम हो गई है। लिस्ट के अनुसार एक एक को चुन चुन कर ठिकाने भी लगा रहे हैं। वही डीएसपी दो पक्षों में दो वर्षों से दुश्मनी को अपने सूझ-बूझ दिलों दिमाग से घंटो पहल कर दोस्ती में बदल डाला। दोनों पक्ष के होनहार युवाओं को प्यार भरा एक दिवसीय दोस्ताना फुटबाल मैच खेलने को तैयार किया। बात मानकर दोनों पक्ष तैयार हुए और बोले की……

ये दोस्ती हम नहीं तोडेंगे तोडेंगे दम मगर तेरा साथ ना छोडेंगे। संत शिरोमणि रविदास यज्ञ स्थल पर रविवार के दिन मैच प्रारंभ हुआ। दोनों टीम का अलग अलग नाम अंबेडकर टीम व चौहान टीम रखा गया। रविवार के दिन खेल प्रारंभ हुआ जिसका आगाज डीएसपी सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने किया। और खास बात यह है कि थाना का चौकीदार प्रमोद कुमार सभी खिलाड़ी को एक सूत्र में बांध कर रेफरी का कार्य कर रहे थे। मैच बहुत ही रोचक था। प्रशासन मैच के दौरान पूरी तरह से चौकसी थी। शांतिपूर्ण माहौल में मैच संपन्न हुआ। हाफ टाइम के बाद अंबेडकर टीम चौहान टीम में एक गोल दागा। वही चौहान टीम को हार का सामना करना पड़ा। पूरा ग्राउंड दर्शकों से खचाखच भरा पडा था। खेल समाप्त होते ही सभी खिलाड़ियों को डीएसपी सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार मेडल देकर हौसला बुलंद किया।

साथ ही (मैन ऑफ द मैच) गोल मारने वाले को कप देकर मान सम्मान बढ़ाया। एक दूसरे को मिलकर रहने का वादा के साथ ढेर सारी शुभकामनाएं दी। क्षेत्र में चर्चाए काफी हो रही है। मौके पर एस आइ ज्ञानदीप सुषमा कुमारी नवीन कुमार लाल बाबू सहनी चौकीदार नीरज कुमार अशोक कुमार रोहतास केसरी मोहन पहलवान के साथ समाज सेवी दोनों पक्ष के बच्चे महिलाएं व सभी दर्शकगण उपस्थित रहें।


