मोहम्मदपुर सकरा पंचायत के युवक की सासाराम मे मौत

मोहम्मदपुर सकरा पंचायत के युवक की सासाराम मे मौत

जे टी न्यूज़, सकरा: प्रखंड के मोहम्मदपुर सकरा पंचायत का एक युवक मजदूरी करने के लिए परिवार को छोड़कर घर से सासाराम गया था। वहां काम करने के दौरान प्लांट में बॉयलर फट जाने से धान छत पर गिर गया, छत पर अधिक भार होने से वह भी गिर गया। जिससे दो युवक दब गया और उसकी मौत हो गई। मृत्यु की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर सकरा निवासी कैलाश महतो का पुत्र 25 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक का छोटा भाई इस राइस मिल में करीब 2 वर्ष से काम करता था। वह अपने बड़े भाई को भी लगभग दो माह पहले इस राइस मिल में काम करने के लिए ले आया था। दोनों भाई अपने घर से सासाराम स्थित राइस मिल पहुंचा और वहां काम करने लगा। छोटा भाई रात में ड्यूटी करता था और बड़ा भाई सुबह में ड्यूटी करता था। मंगलवार को काम करने के दौरान बॉयलर फट गया। उसमें रखे हुए धन छत पर गिरा और छत उसे भारत को सहन नहीं कर पाया तथा छत भी गिरा इसके अंदर दो युवक दब गए। जिसमें एक सत्यम कुमार और दूसरा प्रिंस कुमार जो बेगूसराय के फुलवरिया का रहने वाला बताया जाता है। इसकी जानकारी उनके साथ में काम कर रहे लोगों ने राइस मिल कंपनी को तथा उसके छोटे भाई को दिया। करीब 2 घंटे तक चल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों युवक को बाहर निकल गया।

तब तक में इन दोनों युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई शिवम कुमार ने इसकी जानकारी अपने घर देते हुए वहां से लोगों को आने के लिए कहा जैसे ही घर पर जानकारी मिली। यहां से लोग उसे देखने के लिए सासाराम की ओर इसकी जानकारी बहा के स्थानीय प्रशासन एवं लेबर इंस्पेक्टर को दिया गया। मौके पर स्थानीय प्रशासन पहुंचकर सबको पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। इसके साथ ही 50000 नगद तथा 4लाख का चेक सहायता राशि देने की भी जानकारी मिली है। मृतक अपने पीछे पत्नी नेहा कुमारी जो बेगूसराय जिले के बलिया डंडारी की रहने वाली है। उसकी शादी 2 वर्ष पूर्व सत्यम से हुआ था। 8 माह की एक पुत्री रीतिका, बूढ़े पिता कैलाश महतो, मां मीना देवी, छोटा भाई शिवम कुमार को छोड़कर चला गया। मृतक के पिता बताते हैं कि घर का यह मुख्य कमाऊ पूत था। जिसकी मौत हो गई।

जैसे ही युवक का शव बुधवार की दोपहर घर पहुंचा तो चीख चीत्कार से गमगीन हो गया। लोग तरह-तरह की चर्चा करते हुए कोष रहे थे। उनके माता-पिता पत्नी और पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल था। इसकी सूचना अंचलाधिकारी को देते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button