चक्रवात में राइस मिल का टूटा स्ट्रक्चर मौके पर दो मजदूर की मौत एक समस्तीपुर का रहने वाला तो दूसरा बेगूसराय का
चक्रवात में राइस मिल का टूटा स्ट्रक्चर मौके पर दो मजदूर की मौत
एक समस्तीपुर का रहने वाला तो दूसरा बेगूसराय का

जे टी न्यूज़, करगहर(रोहतास): रोहतास जिला अंतर्गत करगहर थाना क्षेत्र के बेलासपुर में सत्यम मिनी राइस मिल का स्ट्रक्चर टूटा मौके पर दो मजदूर की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोपहर में तेज आंधी(चक्रवात) के कारण या हादसा हुआ। हादसा में दो मजदूर की मौत हो गई। एक 24 वर्षीय सत्यम कुमार पिता कैलाश महतो ग्राम सरेया मोहम्मदपुर जिला समस्तीपुर का रहने वाला है, तो दूसरा 20 वर्षीय प्रिंस कुमार पिता कल्लू साह आलापुर बागराहाडिह थाना व जिला बेगूसराय का रहने वाला है।

इधर घटना की सूचना पर फौरन करगहर डीएसपी सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार व सहयोगी थाना अध्यक्ष विजय कुमार के साथ अंचलाधिकारी अजीत कुमार एंबुलेंस व 112 नंबर की पुलिस वाहन तथा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां करीब 5 घंटे अधिकारियों की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद मलवे से दबे बाॉड़ी को बाहर निकल गया। आनन फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करगहर पहुंचाया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनिल कुमार दोनों मजदूर को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव को पुलिस कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर हॉस्पिटल सासाराम भेज दी। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि मंगलवार को तीन मजदूर को जोर से प्यास लगी एक मजदूर बोतल में पानी लेने चाप कल पर गया तब तक तेज आंधी (चक्रवात) से धान का स्टोर ड्रम फारवेल ड्रायल नीचे बने सेड पर गिर पड़ा। जहां दो मजदूर आराम कर रहे थे हादसा के शिकार हो गए।

वहीं धान के ड्रम में करीब 32 टन धान डाला गया था। घटना की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
