115 वर्ष की वयोवृद्ध महिला के हौंसले के आगे उम्र पड़ी बौनी

115 वर्ष की वयोवृद्ध महिला के हौंसले के आगे उम्र पड़ी बौनी

जे टी न्यूज, सिकटी :
सिकटी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय रामनगर पोठिया, बूथ नंबर 164 में गोपीकांत मिश्र की 115 वर्षीय वयोवृद्ध महिला द्रोपदी देवी ने मताधिकार का प्रयोग किया. वयोवृद्ध महिला के हौंसले के आगे उम्र बौनी साबित हुई. हालांकि उनके पुत्र ने मना किया लेकिन महिला ने वोट डालने की जिद ठान ली. फिर वोट डालने पटना से उनके पोता मिथिलेश मिश्र पत्नी रीतिका के साथ महिला ने पहुंचकर वोट डाले. उन्होंने मतदाताओं को जागरूक किया. महिला के जज्बे को देखकर लोगों में चर्चा होती रही.

साथ ही पटना से पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे मिथिलेश चंद्रा ने
अपने पड़ोस के युवा मतदाता सुमित झा को भी पटना से साथ लेकर आये थे. उनकी पत्नी रीतिका दवा कंपनी लिपुर फार्मा की डायरेक्टर हैं जबकि उनके पति मिथिलेश मिश्र उसी कंपनी के जनरल मैनेजर हैं. मिथिलेश चंद्रा ने कहा कि वोट डालने पटना से पत्नी के साथ आया हूं. लोकतंत्र में एक एक वोट की कीमत है जो राष्ट्र का भविष्य तय करता है. उन्होंने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के संरक्षण के लिये मतदान का आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button