संस्कृत काॅलेज में पांच दिनी स्वच्छता अभियान शुरू

संस्कृत काॅलेज में पांच दिनी स्वच्छता अभियान शुरू


जे टी न्यूज, मधुबनी : लदनियां प्रखंड के गजहरा गांव स्थित सिद्धेश्वरी लक्ष्मीनाथ संस्कृत महाविद्यालय में शुक्रवार को एनएसएस की कालेज इकाई द्वारा पांच दिवसीय स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानाचार्य डॉ. शोभाकांत मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ. उदयशंकर झा कहा कि स्वच्छता से तन को आरोग्य व मन को शांति प्राप्त होते हैं। वचन की शुद्धि के लिए तन व मन का स्वच्छ होना आवश्यक होता है। हमें तन -मन -वचन को स्वस्थ रखने के लिए स्वच्छता समेत अन्य सभी उपाय करने चाहिए। सम्प्रति विश्व के सभी देश इसकी जरूरत को महसूसने लगे हैं। कार्यक्रम में डॉ. गंगानाथ झा, डाॅ. रविन्द्र झा, डॉ. अशोक कुमार, गिन्नी कुमारी, खुशबू कुमारी, दिनेश कामत, उगन मुखिया, अंशु कुमारी, अनिल पासवान, संजीव कुमार साफी समेत अन्य प्रबुद्ध लोग शामिल थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button