पहले प्रधान मंत्री हैं मोदी जो खुलेआम मंच पर बेधडक झूठ बोलता हो : खड़गे
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की सनी हजारी को जिताने की अपील
पहले प्रधान मंत्री हैं मोदी जो खुलेआम मंच पर बेधडक झूठ बोलता हो : खड़गे
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की सनी हजारी को जिताने की अपील
कहा जनता ने राजग सरकार को उखाड फेंकने का मन बना लिया है

जे टी न्यूज, समस्तीपुर : चौथे चरण के मतदान को लेकर प्रचार का आखिरी दिन है। अब तक हुए चुनाव को लेकर जो जानकारियां छन कर सामने आ रही हैं उसके अनुसार जनता में भाजपा के खिलाफ जनता में काफी रोष व्याप्त है। मोदी जी के लिए सरकार बना पाना अत्यंत मुश्किल है। बेरोजगारी इतनी बढ़ रही है कि जनता उसका भार सह नहीं पा रही है इसलिए सभी लोग परेशान हैं। शनिवार को इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी सनी हजारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने समस्तीपुर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी और एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इन्होंने पहले बहुत वादे किए हर साल दो करोड़ नौकरी के वादे किए थे लेकिन उन्होंने नहीं दिया। अब उसके बारे में कुछ नहीं बोलते। इसके साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी सभाओं में विकास के बारे में कुछ नहीं कहते। लोगों को उनकी समस्याओं का उत्तर मिलना चाहिए, उसके बारे में वह कुछ नहीं बोलते हैं। युवाओं से लेकर किसानों तक, मजदूरों से लेकर और महिलाएं तक परेशान हैं। वे हमेशा धर्म की बात पर आते हैं। वह हिंदू-मुसलमान कर अपनी राजनीति चलाना चाहते हैं और हिंदू-मुस्लिम को बांटना चाहते हैं। वह सिर्फ वोट बढ़ाने के लिए यह काम कर रहे हैं। पीएम मोदी विपक्ष के नेताओं को परेशान करने में अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। चाहे वह ईडी का केस हो या फिर इनकम टैक्स का हो या सीबीआई का। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष श्री खरगे ने कहा कि आप अमीरों का कर्ज 16 लाख करोड़ रुपये माफ कर देते हैं और गरीब किसानों की याद नहीं आती है। प्रधानमंत्री हर बात पर ही बेधड़क झूठ बोल जाते हैं, झूठ बोलने पर एकाधिकार है उनका। यह झूठ बोलने वाली सरकार है। 15 लाख की बात की लेकिन किसी को 15 रूपया नहीं दिया। मोदी हमेशा अपनी बात अलग-अलग ढंग से रखकर लोगों को भड़का रहे हैं और वह खुद ही बोलते हैं कि विपक्ष के लोग जनता को भड़काते हैं।

खरगे ने कहा कि मुसलमान, मछली, मंगलसूत्र, मटन यह सब बात प्रधानमंत्री को बोलना चाहिए? लेकिन वह बोलते हैं। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अबूतमीम, राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, कांग्रेस प्रत्याशी सनी हजारी, सहित गठबंधन के सभी जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद थे।

