प्रधानमंत्री मोदी “वे मार्केटिंग के लिए जा रहे कन्याकुमारी – तेजस्वी यादव

प्रधानमंत्री मोदी “वे मार्केटिंग के लिए जा रहे कन्याकुमारी – तेजस्वी यादव

 

जे टी न्यूज, पटना:
बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कन्याकुमारी दोरे को लेकर तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा, “वे मार्केटिंग के लिए जा रहे हैं। हम कहेंगे कि जब प्रधानमंत्री जी ध्यान करें, तो मीडिया पर प्रतिबंध लगा दें। मीडिया का काम क्या है? ध्यान में बाधा डालेंगे, लेकिन आप देखेंगे कि मोदी जी घुसघुसा के खूब।” तस्वीरें खिंचवाएंगे और खूब प्रमोशन करवाएंगे। बायोलॉजिकल तो है नहीं।”
चुनाव आयोग के दखल के सवाल पर, तेजस्वी ने कहा, “अब चुनाव आयोग से क्या उम्मीद की जाए? हमने तो छोड़ ही दिया है। कुछ करना तो नहीं है। चुनाव आयोग को चाहे कितना भी गला फट जाए, चाहे कितना भी कुछ हो जाए, चुनाव आयोग तो मोदी जी के खिलाफ कोई एक्शन ले ही नहीं सकता। तो बोलने का कोई मतलब नहीं है।”


आगे देखते हुए तेजस्वी ने कहा, “हालांकि मोदी जी ध्यान देंगे। हालांकि पिछले बार केदारनाथ गए थे, शायद पता नहीं कैमरा वहां क्या कर रहा था। अरे, दिखाना क्यों है? दिखावटी-बनावटी काम मत किया कीजिए, मोदी जी! देश की जनता सब समझती है। स्टंट, शूटिंग करेंगे, और चार को आएंगे।”
1 जून को बिहार के आठ संसदीय क्षेत्र में होने वाले मतदान के बारे में बोलते हुए, तेजस्वी ने कहा, “वोटर निकलेंगे मोदी जी को भगाने के लिए। देश के संविधान को, लोकतंत्र को बचाना है, यह सबसे बड़ी प्राथमिकता है हम लोगों की।”
बता दें,

कल बिहार में लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है, जिसके लिए राजनीतिक दलों द्वारा सबसे तीखे बयान बाजी का दौर जारी है।

Related Articles

Back to top button