इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू ) की सत्रांत परीक्षा जून 2024 का आयोजन

494 परीक्षार्थी के स्थान पर 452 उपस्थित, 42 परीक्षार्थी अनुपस्थि

इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू ) की सत्रांत परीक्षा जून 2024 का आयोजन

494 परीक्षार्थी के स्थान पर 452 उपस्थित, 42 परीक्षार्थी अनुपस्थि

जे टी न्यूज, पूर्णियाँ: इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की जून, 2024 की सत्रांत परीक्षा के तीसरे दिन आज दिनांक 10.6.2023 को पूर्णियाँ महिला महाविद्यालय, पूर्णियाँ परीक्षा केन्द्र पर प्रथम पाली में स्नातक कला-विज्ञान एवं डीईसीई के 17 परीक्षार्थियों के स्थान पर 16 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, 01 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे एवं द्वितीय पाली में स्नातक कला-विज्ञान-वाणिज्य एवं सीपीडीटी के 477 परीक्षार्थियों के स्थान पर 436 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, 41 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे । ज्ञात हो कि इग्नू की जून, 2024 की सत्रांत परीक्षा पूर्णियाँ महिला महाविद्यालय परीक्षा केन्द्र पर 15 जुलाई, 2023 तक दोनों पालियों में चलेंगी।
कल दिनांक 11.6.2023 को प्रथम पाली में स्नातक कला-विज्ञान एवं स्नातकोत्तर वाणिज्य, अर्थशास्त्र, हिन्दी, राजनीतिविज्ञान एवं समाजशास्त्र के 57 परीक्षार्थियों की परीक्षा होगी एवं द्वितीय पाली में स्नातक कला-विज्ञान एवं इतिहास एवं एमबीए आदि के 479 परीक्षार्थियों की परीक्षा होगी । ,
पूर्णियाँ महिला महाविद्यालय परीक्षा केन्द्र के केन्द्राधीक्षक डा.रीता सिन्हा ने बताया कि इग्नू से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में परीक्षाएँ सम्पादित की जा रही हैं । केन्द्राधीक्षक ने बताया कि निदेशानुसार परीक्षा में सम्मिलित होने के लिये परीक्षार्थियों को अपने साथ हॉल टिकट के अतिरिक्त अपना इग्नू विद्यार्थी कार्ड (परिचय पत्र) रखना अनिवार्य होता है । हॉल टिकट पर दिये गये निर्देश के आलोक में परीक्षा अवधि में परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल फोन लाना सर्वथा बर्जित है ।

Related Articles

Back to top button