योग से जीवन सुखद और स्वस्थ रहता है- डाॅ घनश्याम राय यू.आर.काॅलेज,रोसड़ा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

योग से जीवन सुखद और स्वस्थ रहता है- डाॅ घनश्याम राय
यू.आर.काॅलेज,रोसड़ा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : यू.आर. कॉलेज, रोसड़ा, समस्तीपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और एन सी सी कैडेट्स के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सुबह छह बजे से महाविद्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक घंटा तक योगगुरु गोपी आचार्य द्वारा योग के भिन्न-भिन्न व्यायामों को बताया गया। प्रधानाचार्य डाॅ घनश्याम राय ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि योग के माध्यम से ही मानव का जीवन सुखद और शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रयास से हीं संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। डाॅ राय ने एनसीसी और एन एस एस के स्वयंसेवकों को कहा कि योग को अपने नित्यकर्म में डाले। शरीर रहेगा निरोग,जो मानव करेगा योग। योग समाज में शांति की,सच्ची और पक्की बुनियाद है। एन एस एस के कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ विनय कुमार ने कहा कि स्वयंसेवकों को विधिवत और नियमित शिक्षण प्रशिक्षण का कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रधानाचार्य के आगमन के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पहलीबार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पहलीबार स्वयंसेवकों को निःशुल्क ड्रेस (पोशाक) वितरित किया गया। आज सबेरे से मौसम खराब और बारिश होने के बावजूद सैकड़ो की संख्या में कैडेट्स और स्वयसेवक उपस्थित हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि हमारे छात्र/ छात्राएँ काफी ऊर्जावान और सक्रिय हैं। उन्हें सिर्फ दिशा और जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एक दिन पूर्व के नोटिस पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह हमारे प्रधानाचार्य डाॅ घनश्यामराय के दूरदृष्टि की देन है। डाॅ अमरेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button