प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कदवा एवं प्राणपुर प्रखंड के आधा दर्जन विद्यालय का किया निरीक्षण
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कदवा एवं प्राणपुर प्रखंड के आधा दर्जन विद्यालय का किया निरीक्षण

प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों के साथ किया समीक्षात्मक बैठक
जे टी न्यूज़, कटिहार : प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद ने कदवा एवं प्राणपुर प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक सरकारी विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सभी विद्यालय में प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित पाया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद ने सभी सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों के साथ समीक्षात्मक बैठक भी किया। समीक्षात्मक बैठक में विद्यालय की हर गतिविधि पर की जानकारी लिया और विद्यालय में पठन-पाठन से संबंधित जानकारी लिया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद ने कदवा प्रखंड के भोगांव पंचायत अंतर्गत 10 प्लस टू उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय बैदा में प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों के साथ विद्यालय की हर गतिविधि की जानकारी लेते हुए कई निर्देश दिया।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षकों से कहा कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देना है। सभी छात्राओं को पाठ्य पुस्तक होना अनिवार्य है। प्रत्येक छात्र-छात्राओं को खेल को विद्यालय में करना है। विद्यालय की ई-शिक्षा कोष पर सभी छात्राओं का नाम एंट्री करना सुनिश्चित करेंगे।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक से कहा कि जिस भी सरकारी विद्यालय में बेंच डेक्स उपलब्ध नहीं है।उस विद्यालय में अविलंब बेंच डेक्स जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने 10 + 2 उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय बैदा की वर्ग 9 एवं 10 में अचानक पहुंचे। जहां देखा कि शिक्षक के द्वारा छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन किया जा रहा है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय में कंप्यूटर लैब एवं स्मार्ट क्लास का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा विद्यालय परिसर की साफ सफाई को भी देखा। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र कुमार ने विद्यालय की व्यवस्था संतोषजनक पाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो0 हिदायतुल्लाह शिक्षक वीरेंद्र कुमार पोद्दार, चंदन यादव, मनोज रजक, कंचन सिंह, अंजली कुमारी, पीयूष कुमार चौबे,शाहिना, कंप्यूटर शिक्षक सबीहा नाज, रीमा रंजन,राजीव रंजन,मनीषा कुमारी, प्रियंका कुमारी,पुष्पा कुमारी, सूर्यदेव, अमित कुमार आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
