विधान पार्षद ने पूजित अक्षत का वितरण कर लोगों को दिया निमंत्रण

विधान पार्षद ने पूजित अक्षत का वितरण कर लोगों को दिया निमंत्रण

जे टी न्यूज, कटिहार:

विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल द्वारा कदवा प्रखंड के पेलागड़ पंचायत अंतर्गत हरदा गांव में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश में आमंत्रण के रूप में आये पूजित अक्षत का मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान प्रभु श्री रामचंद्र जी के भक्तों के घर-घर जा कर पूजित अक्षत देकर आमंत्रण किया।

लोगों को पूजित अक्षत का वितरण कर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के द्वारा निमंत्रण पद देते हुए राम जन्मभूमि प्रांत प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर लोगों को प्रेरित भी किया गया।इस कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, भाजपा नेता रवि साह, एवं अन्य राम भक्त एवं भाजपा कार्यकर्ता गण शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button