मुखिया संघ के तत्वाधान में मनाया गया विदाई सह सम्मान समारोह

उपस्थित रहें थानाध्यक्ष विजय कुमार जनप्रतिनिधि व मुखियागण

मुखिया संघ के तत्वाधान में मनाया गया विदाई सह सम्मान समारोह

पस्थित रहें थानाध्यक्ष विजय कुमार जनप्रतिनिधि व मुखियागण

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास) रोहतास अंतर्गत करगहर प्रखंड मुख्यालय सभागार में वीडियो धर्मेंद्र कुमार सिंह की शुक्रवार के दिन विदाई समारोह व नए वीडियो अजीत कुमार की सम्मान समारोह मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता खडारी पंचायत की मुखिया अरविंद सिंह व संचालन सुरेंद्र तिवारी ने किया। समारोह में उपस्थित समरडीहां पंचायत पूर्व मुखिया व वर्तमान पैक्स अध्यक्ष अवध बिहारी राय सेमरी पंचायत मुखिया व पूर्व जिला पार्षद शकील अहमद जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह रोहतास केसरी मोहन पहलवान प्रखंड समन्यवक अशोक कुमार सिंह मुखिया जग नारायण पासवान खैरा देव मुखिया निरंजन चौरसिया मुखिया राजू कुमार सिंह करगहर मुखिया प्रतिनिधि लाल बाबू बीडीसी दुर्गेश ओझा सरपंच जयप्रकाश गुप्ता बकसडा पंचायत मुखिया गुलबासो पांडेय मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार सिंह पूर्व प्रमुख तेज प्रताप सिंह कामता प्रसाद तेज प्रताप थानाध्यक्ष विजय कुमार आवास सहायक अध्यक्ष मुकेश पांडेय कृषि समन्वय गौतम कुमार कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार के साथ सभी समाजसेवी जनप्रतिनिधि मुखियागण वार्ड सदस्य सरपंच ब्लॉक कर्मी मौजूद रहें। विदाई समारोह में सभी ने नए वीडियो अजीत कुमार का स्वागत किया।

वही पुराने वीडियो धर्मेंद्र कुमार सिंह की विदाई में भोखरी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि हमने प्रखंड विकास पदाधिकारी बहुत देखा पर वीडियो धर्मेंद्र कुमार जैसा आज तक नहीं देखा। मुझे दु:ख इस बात की है कि उनके जैसा वीडियो अब इस ब्लॉक को मिलना दुर्भाग्य की बात है। क्योंकि कोई भी काम या किसी भी योजना को करने में देर नहीं करते थे। चाहे कुछ भी हो हर बिंदुओं पर प्रखंड से लेकर जिला तक बेहिचक बात किया करते थे। इतना ही नहीं किसी के दु:ख सुख में भी कदम से कदम मिलाकर चला करते थे। इनके जैसा वीडियो मिलना मुश्किल है। उनके जाने से मुझे काफी दु:ख है। खुशी भी कम नहीं है कि वह यहां से प्रमोशन करके गया जिला स्थानांतरण पंचायती राज विभाग में चले गए हैं मुझे अपार खुशी है।

Related Articles

Back to top button