खेत मजदूर यूनियन अंचल कमिटी करगहर की बैठक सम्पन्न जन समस्याओं को लेकर 26 जुलाई को खेत मजदूर यूनियन का प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन
खेत मजदूर यूनियन अंचल कमिटी करगहर की बैठक सम्पन्न
जन समस्याओं को लेकर 26 जुलाई को खेत मजदूर यूनियन का प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास):14 जुलाई 2024 को ग्राम कुशही भरत राम की अध्यक्षता मे खेत मजदूर यूनियन करगहर अंचल कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में रिपोर्टिंग श्री राम राय ने की। जिसमें निम्न निर्णय लिए गए।
26 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय करगहर पर जन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को मांग पत्र सौंपा जाएगा।
बैठक में करगहर सीपीआई अंचल मंत्री सह करगहर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता,रवि पासवान, रामसुरेश बैठा,सुग्रीव राम, लक्ष्मण पासवान,जंग बहादुर पासवान,सिकंदर राम,हरिवंश राम,बिरजा राम,प्रदीप पासवान , वकील राम,बेचन राम,संतन बैठा,पवन जी,मिथिलेश राय, गुंजन शर्मा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

