गांव चलो अभियान की कार्यशाला का किया गया आयोजन

गांव चलो अभियान की कार्यशाला का किया गया आयोजन

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) भारतीय जनता पार्टी मंडल सासाराम ग्रामीण का गांव चलो अभियान की कार्यशाला ग्राम कुसड़ी में हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष विंध्याचल सिंह तथा संचालन मंडल महामंत्री मंटू सिंह उर्फ चितरंजन सिंह ने किया।

 

मुख्य अतिथि सासाराम विधानसभा के प्रभारी सह जिला महामंत्री अशोक साह, मंडल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरुण पांडेय की उपस्थिति में हुई।

विधानसभा प्रभारी अशोक साह ने बताया की एक-एक प्रवासी सभी बूथों पर दिनांक 9, 10, 11 फरवरी को बूथों पर प्रवास हेतु जाएंगे जिसकी सूची तैयार की गई। जिला उपाध्यक्ष अरुण पांडेय ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया।

धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष रजनीकांत पांडेय ने किया। बैठक में परमेश्वर सिंह, सिंहासन पासवान, डब्लू सिंह, रमेश सिंह, विजय बहादुर सिंह,

नागेंद्र सिंह, विपिन चौधरी, अनिल सिंह, नारद शर्मा, रजनीश कुमार सिंह, बबल सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button