डॉ. मनोज के नेतृत्व में शिवभक्तों के लिए निःशुल्क कांवड़िया सेवा शिविर का आयोजन
डॉ. मनोज के नेतृत्व में शिवभक्तों के लिए निःशुल्क कांवड़िया सेवा शिविर का आयोजन
जे टी न्यूज़, समस्तीपुर: सावन माह की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर श्री रामचन्द्र सेवा ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी के संयुक्त तत्वावधान में योगी चौक, गांवपुर में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा हेतु निःशुल्क कांवड़िया सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के अवसर पर जिलाध्यक्ष नीलम साहनी ने कहा कि डॉ. मनोज कुमार सिंह वर्षों से लगातार कांवड़ियों एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा, मुझे गर्व है कि डॉ. साहब हमारी पार्टी से जुड़े हैं और चिकित्सा सेवा के साथ-साथ निरंतर सामाजिक एवं मानव सेवा में सक्रिय रहते हैं। उनकी सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणादायी है। एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने कहा कि सावन के पवित्र माह में शिवभक्त कांवड़ियों की निःस्वार्थ सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग, सद्भाव, भाईचारे और मानवता की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं। रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी के अध्यक्ष रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा मानवता और सामाजिक दायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। रोटरी क्लब सदैव समाजहित और जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहा है। उन्होंने कहा कि श्री रामचन्द्र सेवा ट्रस्ट के साथ मिलकर आयोजित यह शिविर शिवभक्तों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का एक सार्थक प्रयास है। सुप्रसिद्ध चिकित्सक, श्री रामचन्द्र सेवा ट्रस्ट के संस्थापक एवं रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी के सचिव डॉ. मनोज कुमार सिंह ने शिविर में उपस्थित सभी अतिथियों, सहयोगियों, सेवाभावी साथियों एवं शिवभक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पुनीत सेवा कार्य में सभी का सहयोग और सहभागिता अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य शिवभक्त कांवड़ियों की यात्रा को सुगम बनाना तथा उन्हें हरसंभव सेवा एवं सहायता उपलब्ध कराना है। कांवड़ियों की सेवा हमारे लिए शिव सेवा के समान है। आगे डॉ. सिंह ने बताया कि शिविर में कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, दवा वितरण, स्वास्थ्य जाँच, जलपान, फल, गर्म पानी, नींबू चाय एवं शीतल जल की समुचित व्यवस्था की गई है। शिविर के माध्यम से यात्रा के दौरान अस्वस्थ होने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।निःशुल्क कांवड़िया सेवा शिविर के उद्घाटन अवसर पर भाजपा समस्तीपुर दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा, पूर्व विधायक प्रो. शील कुमार राय, बिहार नागरिक बोर्ड के सदस्य उमेश चंद्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष कुमारी मधुमाला, कृष्ण मोहन गुप्ता, संजय सिंह, विष्णुदेव कुशवाहा, लीला कुमारी निषाद, श्याम पासवान, जिला महामंत्री सुनील कुमार राय, वेदनाथ झा, जिला मंत्री रामबालक सिंह कुशवाहा, कृति प्रिया, दीपक मंडल, संजीव राय, लक्ष्मी कुमारी, अनिल सिंह, संजू सोनी, अभय कुमार गुड्डू, जिला कोषाध्यक्ष संजीत अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष नीरज सोनी, कार्यालय प्रभारी मनोज जायसवाल, कार्यालय मंत्री विजय कुमार चौधरी, सह कार्यालय मंत्री दीपक कुमार, पवन जायसवाल, कृष्ण बालक, सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा स्थानीय मुखिया अजय कुमार, पूर्व मुखिया राजेंद्र सिंह, कृष्णा कुमार, बृतिक कुमार सहित सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।