जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा छठ महापर्व की तैयारियों की समीक्षा

जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा छठ महापर्व की तैयारियों की समीक्षा


जे टी न्यूज, समस्तीपुर: जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा वीसी के माध्यम से छठ महापर्व की तैयारियों की समीक्षा सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों से की गई। जिला स्तरीय पदाधिकारी वीसी रूम में उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारियों से छठ घाटों की संख्या , साफ सफाई,आपदा से निपटने की तैयारी,गोताखोरों ,एसडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की छठ महापर्व के दौरान आने वाली स्पेशल ट्रेनों के पूर्व निर्धारित प्लेटफार्म बदले नही जायेंगे। मॉलगाडियों के परिचालन से संबंधित सूचना अपर समाहर्ता आपदा को रेल प्रशासन के द्वारा उलपब्ध कराया जाएगा। रेल प्रशासन के द्वारा सभी लोको पायलटों को निर्देशित किया गया है कि छठ घाट के आस पास धीमी गति से ट्रेनों का परिचालन करेंगे।


समीक्षा के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी रोसरा के द्वारा बताया गया की अनुमंडल में कुल 186 छठ घाट हैं,सभी घाटों पर बैरिकेटिंग के कार्य किए जा रहें हैं। इलाज, अग्लगी एवम डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए विशेषज्ञ तैनात रहेंगे। जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया की सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी निश्चित रूप से अपने अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर रहेंगे। सभी अनुमंडल पदाधिकारी वीडियो कॉलिंग के जरिए उनकी उपस्थिति लेंगे। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों से रेलवे के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। रेलवे क्रॉसिंग पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया। सभी मुख्य रेलवे स्टेशन पर रेलवे के द्वारा कंट्रोल रूम बनाया गया है,वहां जिला प्रशासन के कर्मी भी मौजूद रहेंगे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसरा के द्वारा बताया गया की छठ पूजा के दौरान निजी नाव का परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा। खतरनाक घाटों पर एसडीआरएफ के जवान तैनात रहेंगे।
अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंह सराय का द्वारा बताया गया की अनुमंडल में कुल 98 छठ घाट हैं जिनमे 60 सामान्य एवम 38 संवेदनशील घाट हैं। सभी संवेदनशील घाटों पर गोताखोर की ब्वायस्था कराई गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलसिंहसराय के द्वारा बताया गया की छठ पूजा के दौरान एनएच पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निपटने की तैयारी की गई है।जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की अतिउत्साह में बच्चे नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाते हैं,इससे डूबने घटनाएं घटती हैं।
अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी के द्वारा बताया गया कि इस अनुमंडल में 96 छठ घाट हैं जिसमे 9 खतरनाक घाट हैं। इन छठ घाटों पर छठ पूजा नही करने संबंधित सूचना लगाई गई है,ये सभी छठ घाट गंगा नदी के किनारे हैं। 10 संवेदनशील घाट वाया नदी के किनारे हैं।


अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर के द्वारा बताया गया की इस अनुमंडल में 181 घाट हैं। सभी पूजा समितियों के साथ बैठक कर ली गई है। नगर आयुक्त के द्वारा बताया गया की साफ सफाई कराई जा चुकी है है,नदी घाटों में बैरिकेटिंग का कार्य चल रहा है। छठ पूजा के दौरान बूढ़ी गंडक नदी का पुराना पुल पूरी तरह से बंद रहेगा। जिला पदाधिकारी के द्वारा चेंजिंग रूम मोटे कपड़े से बनाए जाने का निर्देश दिया गया। सभी विभागों के पदाधिकारी को भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया।

Related Articles

Back to top button