माकपा नेता के पिताजी के निधन से शोक
माकपा नेता के पिताजी के निधन से शोक

भुवनेश्वर यादव का निधन पीड़ादायक – मनोज
जे टी न्यूज,मधुबनी
आज माकपा के जिला कमेटी सदस्य बिन्दु यादव के पिताजी भुवनेश्वर यादव जी का निधन दरभंगा डी एम सी एच में हो गया वह 83 वर्ष के थे,वह चार दिनों से चिकित्सा उपचार करा रहे थे,शोक व्यक्त करते हुए माकपा के जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि भुवनेश्वर यादव जी वामपंथी विचारधारा को जीवन पर्यन्त निभाया,वह काफी प्रगतिशील थे, समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे और लोगों के बीच काफी मिलनसार एवं लोकप्रिय रहे उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है, सीपीआईएम जिला कमिटी शोक व्यक्त करता है ,वह अपने पिछे भरा पुरा परिवार छोड़ गए है उनके चार पुत्र हैं जिसमें ललन यादव शिक्षक है और सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र मोहन और बिन्दु यादव है जिसमें एक पुत्रवधू शिक्षक है,शोक व्यक्त करने वाले में पार्टी राज्य सचिव कामरेड ललन चौधरी, विधायक कामरेड अजय कुमार,विस्फी प्रखंड पूर्व प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य शीला देवी, रामजी यादव,दिलीप झा, गनपति झा, रामजी यादव, शशिभूषण प्रसाद, बाबूलाल महतो, अमोद झा, ललित कुशवाहा, प्रोफेसर हरी प्रसाद साहू , अखिलेश पंजियार, सुमित्रा देवी ,सहित अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वाम जनवादी आंदोलनों को गहरा धक्का लगा है वह काफी साहसिक और मेधावी थे।