अज्ञात दिव्यांग की ठंड से मौत

 

जेटी न्यूज जयनगर मधुबनी

 

अनुमंडल मुख्यालय जयनगर के मेन रोड स्थित अम्बे होटल के समीप बीती रात ठंढ़ लगने से एक अज्ञात 30 वर्षीय दिव्यांग युवक की मौत हो गयी।सोमवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये मधुबनी भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक भीषण ठंढ़ के इस मौसम मे होटल के अहाते मे शरण ले रखा था।आसपास के लोगो को सुबह मे मौत का पता चला।उल्लेखनीय है कि नेपाल सीमा से सटा यह इलाका फिलहाल भीषण शीतलहर के चपेट मे है।धने कुहासे व शीतलहर से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है।गरीब गुरबो पर ठंढ़ कहर बनकर टूट रहा है।स्थानीय लोगो ने शीध्र सार्वजनिक स्थानो पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button