सांसद रामप्रीत मंडल का हुआ भावपूर्ण अभिनंदन

सांसद रामप्रीत मंडल का हुआ भावपूर्ण अभिनंदन

जे टी न्यूज, मधुबनी:
नवनिर्वाचित सांसद रामप्रीत मंडल का करौनहा गांव पहुंचते ही भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ध्यानी कामत के द्वारा किया गया था। सांसद श्री मंडल ने उक्त कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास एवं इस लोकसभा क्षेत्र में हुए विकास पर मुहर लगाकर पुनः उन्हें सेवा का अवसर लोगों ने दिया है। जनता ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर उनके जैसे सामाजिक कार्यकर्ता को चुना है। अब जिम्मेदारी निभाने की बारी उनकी है। जनता के हित में काम करने का प्रयास सतत होता रहेगा। लोगों ने बाढ़ प्रभावित लदनियां की त्रासदी झेल रहे लोगों की समस्या से उन्हें अवगत कराया।
मौके पर सत्यनारायण साफी, विजय राम, रामवृक्ष सिंह, विन्देश्वर भंडारी समेत सैकड़ों लोग थे।

Related Articles

Back to top button