नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार दो विदेशी लड़की भेजी गई जेल

नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार दो विदेशी लड़की भेजी गई जेल


जे टी न्यूज़

मधुबनी: मधुबनी जिला से नेपाल बॉर्डर से प्रतिबंधित सामनों की तस्करी सहित विदेशियों की घुसपैठ होता रहा है। खुली सीमा होने की वजह से कई बार विभिन्न देशों के नागरिक बगैर दस्तावेज के भारतीय सीमा में पकड़ाया भी है। मधुबनी में बॉर्डर पार करते दो विदेशी लड़की गिरफ्तार अंधरामठ थाना के नेपाल बॉर्डर के पास पुलिस ने की कार्रवाई। दोनों लड़की की पहचान उज़्बेकिस्तान देश के नागरिक के रूप में हुई है। दोनों लड़की के पास भारत आने और रहने दो कोई वैध पासपोर्ट और वीजा नहीं था। गुप्त सूचना पर डीएसपी प्रभात शर्मा फुलपरास के निर्देश पर अंधरामठ थाना सहित कई थाना पुलिस ने ऑटो का पीछा कर नेपाल बॉर्डर के पास पुलिस ने ऑटो को पकड़ लिया। पुलिस ने ऑटो से दो विदेशी युवती लड़की और चालक को गिरफ्तार किया। दोनों विदेशी लड़की से अधिकारी और खुफिया विभाग पूछताछ कर रहे हैं। लड़की नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में दों माह पूर्व प्रवेश की थी और दिल्ली गयी थी। अब दिल्ली से नेपाल के रास्ते अपने देश उज़्बेकिस्तान लौट रही थी इसी दौरान पकड़ी गई। पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा किस मकसद के लिए भारत आयी थी।

डीएसपी प्रभात शर्मा ने प्रेसकांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा कि दोनों लड़की दिल्ली से ओला कार से भुतहा चौंक लौटी और फिर ऑटो से नेपाल बॉर्डर जा रही थी तभी दबोच लिया गया। अब ये जांच का विषय है दों माह से दिल्ली में रहकर क्या कर रही थी, इस दौरान खुफिया एजेंसी क्या कर रही थी। भारतीय सीमा पर तैनात एसएसबी और अन्य एजेंसियों की तैनाती के बावजूद कैसे भारत में प्रवेश किया। उन्होंने कहा गिरफ्तार दोनों लड़की को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

डीएसपी ने बताया दूतावास और खुफिया अधिकारी को बताया गया है जांच के बाद मामला स्पष्ट हो पायेगा। प्रभात शर्मा डीएसपी फुलपरास ने बताया कि उज़्बेकिस्तान के अलग-अलग प्रान्त के रहने वाली लड़की है जिसमें एक का नाम भुजा रूबा एवं दूसरी का नाम सबी रूबा है। हिंदी इंग्लिश भाषा नहीं बोलपा रही है। जैसे ही स्थानीय लोगों को दों विदेशी युवती लड़की की सूचना मिलते ही देखने के लिए हुजूम उमड़ पड़ी।

Related Articles

Back to top button