संतपांल टीचर्स ट्रेनिंग कालेज में हुआ डेंगू जगरूकता कार्यक्रम का आयोजन
संतपांल टीचर्स ट्रेनिंग कालेज में हुआ डेंगू जगरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जे टी न्यूज, समस्तीपुर:
संतपांल टीचर्स ट्रेनिंग कालेज बीरसिंहपुर में आज डेंगू जगरूकता सह रोकथाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा रामभूषण ठाकुर मेडिकल आफिसर पी एच सी झौरी बीरसिंहपुर ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डा ठाकुर को सहायक अध्यापक तहसीन आलम कादरी ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। स्वागत भाषण सहायक प्राध्यापक मनोज कुमार ने किया।डा ठाकुर ने अपने संबोधन में डेंगू के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। डेंगू होने पर जो लक्षण होते हैं उसके बारे में तथा आस पास में किसी वर्तन या टायर में पानी नहीं जमा होने देने को जरुरी बताया। कहा घर में हवा और सूर्य की रौशनी आने दे। बचाव के लिए शरीर को पूरा ढंक कर रखें।भोजन में अधिक से अधिक तरल पदार्थ का सेवन करें और डेंगू होने पर डाक्टर से अवश्य सलाह लें व जांच कराएं।अंत कालेज की प्राचार्या डा रोली द्विवेदी ने मुख्य अतिथि सहित सभी प्रशिक्षुओं तथा प्राध्यापकों का आभार ब्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से किया गया।


