जिलाधिकारी द्वारा दलसिंह सराय अनुमंडल अंतर्गत दलसिंहसराय अंचल का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी द्वारा दलसिंह सराय अनुमंडल अंतर्गत दलसिंहसराय अंचल का किया निरीक्षण
जे टी न्यू

समस्तीपुर : 1. दलसिंहसराय प्रखंड अंतर्गत बुलाकीपुर पंचायत में लघु सिंचाई विभाग के नलकूप का निरीक्षण किया गया एवं 2 दिनों में इसे चालू कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल समस्तीपुर को दिया गया।

2. राजकीय मध्य विद्यालय सह उच्च विद्यालय रघुवर पुर, प्रखंड- दलसिंहसराय का निरीक्षण किया गया। इस विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित कुल 11 शिक्षक हैं, जिनमें 2 अवकाश में एवं 9 उपस्थित पाए गए। शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा छात्रों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

 

3. पथ निर्माण प्रमंडल समस्तीपुर के समस्तीपुर से दलसिंहसराय पथ का निरीक्षण किया गया। पथ की अविलंब मरम्मती कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल समस्तीपुर को दिया गया।

4. अनुमंडल दंडाधिकारी दलसिंहसराय एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता दलसिंहसराय के न्यायालय का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button