एसएसबी के चिकित्सा शिविर में 62 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच
सुन्दरी गांव में नि:शुल्क दवा वितरण के साथ स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक सरोकारों पर किया जागरूक
एसएसबी के चिकित्सा शिविर में 62 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच
सुन्दरी गांव में नि:शुल्क दवा वितरण के साथ स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक सरोकारों पर किया जागरू

जे टी न्यूज, कुर्साकांटा: 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), अररिया की ओर से कमांडेंट मितुल कुमार के निर्देशन में बुधवार को बाह्य सीमा चौकी डुमरिया अंतर्गत वाइब्रेंट विलेज सुन्दरी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कबीरटोला में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. सूरज जाधवर ने 62 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। इनमें 18 पुरुष, 34 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल थे। सभी को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
इस दौरान ग्रामीणों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य सुरक्षा, संतुलित खानपान, श्रीअन्न (मोटे अनाज) के फायदे, स्वच्छता और नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देते हुए फल एवं सब्जियों की स्थानीय स्तर पर खेती को भी प्रोत्साहित किया गया।

एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती गांवों में नागरिक कल्याण के ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ सामाजिक जागरूकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।
मौके पर निरीक्षक राजवीर मीणा, आरक्षी सूरज कुमार, आरक्षी दुर्गेश कुमार यादव सहित अन्य एसएसबी जवान मौजूद थे।
