समस्याओं के समाधान को लेकर सहयोग शिविरों में पहुंचे विधायक ईश्वर मंडल, आमजनों से किया सीधा संवाद
समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्रतिबद्धता : विधायक ईश्वर मंडल
समस्याओं के समाधान को लेकर सहयोग शिविरों में पहुंचे विधायक ईश्वर मंडल, आमजनों से किया सीधा संवाद
समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्रतिबद्धता : विधायक ईश्वर मंडल
जे टी न्यूज, दरभंगा: बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आमजनों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित सहयोग शिविरों में दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल ने मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।
इस दौरान विधायक ईश्वर मंडल ने मनीगाछी प्रखंड के राजे, गंगौली कनकपुर एवं सदर प्रखंड के नैनाघाट एवं भालपट्टी में आयोजित सहयोग शिविरों में पहुंचकर शिविर की कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा बड़ी संख्या में पहुंचे आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना।
शिविर में लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, पेंशन, आवास, राशन कार्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, नल-जल सहित अन्य जनसमस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए जनता की समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि आम लोगों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसी उद्देश्य से ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

विधायक ने शिविर में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से कहा कि प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से निष्पादन करते हुए पात्र लाभुकों को सरकार की योजनाओं से जोड़ना सुनिश्चित करें। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भोगेंद मंडल, संतोष कुमार सिंह, घनश्याम राय, विद्यासागर यादव, रूना देवी, राजीव मंडल, शमीम अशरफ, जमशेद, भोला पासवान, सुमन ठाकुर, गंगा राम चौपाल, फ़िदा हुसैन, गुलाब झा,आदि इस दौरान स्थानीय ….. एवं एनडीए कार्यकर्ता प्रशासनिक पदाधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
सादर।
राजेश मंडल उर्फ ईश्वर मंडल
विधायक सह जिलाध्यक्ष
जनता दल यू दरभंगा।