उत्क्रमित मध्य विधालय भर्री पश्चिम में छात्रों को पढ़ाया जाता अनुशासन का पाठ
उत्क्रमित मध्य विधालय भर्री पश्चिम में छात्रों को पढ़ाया जाता अनुशासन का पाठ

विधालय परिसर का साफ सफाई का रखते पूरा ध्यान :मो0 शकील अहमद
जे टी न्यूज़ , कटिहार(प्रवीण कुमार) : उत्क्रमित मध्य विधालय भर्री पश्चिम विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं विद्यालय के सर्वांगीण विकास से लेकर पठन-पाठन तक को दुरुस्त करने में प्रधानाध्यापक को काफी सहयोग कर रहे हैं।इस विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू ढंग से किया जाता है। इस विद्यालय में छात्र-छात्राएं काफी अनुशासित होकर विद्यालय आते हैं और विद्यालय के नियमों का पालन करते हुए पठन-पाठन में दिलचस्पी रखते हैं। जिले के कदवा प्रखंड के भर्री पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विधालय भर्री पश्चिम के प्रधानाध्यापक मो0शकील अहमद ने बताया कि विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित होकर विद्यालय में नए-नए छात्र-छात्राओं का नामांकन कार्य किया जा रहा है। प्रधानाध्यापक मो0शकील अहमद ने बताया कि ने कहा कि विद्यालय में अभी ई-शिक्षा पोर्टल पर अपलोड करने का काम तेजी से किया जा रहा है।525 छात्र छात्राओं का ई-शिक्षा कोष पोटल पर आपलोड कर दिया गया है।विद्यालय के संचालन में शिक्षक शिक्षिकाएँ सरिता देवी,राजेश चौधरी ,मनीष कुमार सिंह,प्राची कुमारी,राकेश शर्मा,शाहिना,नेहा कुमारी ने सराहनीय भूमिका निभा रहे है। प्रधानाध्यापक मो0शकील अहमद ने बताया कि सरकार के निर्देश की आलोक में ई-शिक्षा पोर्टल पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं का नाम लोड किया जाएगा। इस सिलसिले में दस्तावेजीकरण शिक्षक- शिक्षिकाओं के द्वारा तीव्र गति से किया जा रहा है। उत्क्रमित मध्य विधालय भर्री पश्चिम कार्यालय में शिक्षकों का गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो0शकील अहमद ने किया। प्रधानाध्यापक मो0शकील अहमद ने कहा कि विद्यालय में नामांकन कार्य प्रारंभ हो गया है। नामांकन कार्य में सभी शिक्षक अपने-अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह किया। प्रधानाध्यापक मो0शकील अहमद ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि समय बदल चुका है। समय के अनुसार विद्यालय आना और समय के अनुसार सभी वर्ग में नियमित रूप से पठन-पाठन करना सुनिश्चित करेंगे।शिक्षकों का सबसे पहला कर्तव्य होता है कि छात्र-छात्राओं को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराते हुए उन्हें खेल-खेल में अनुशासन के साथ पठन-पाठन करने में ईमानदारी पूर्वक अभिरुचि रखेंगे।

शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाध्यापक मो0शकील अहमद ने कहा कि विधालय के 30 डिसमल जमीन पर कमरे का भवन है। प्रधानाध्यापक मो0शकील अहमद ने कहा कि विद्यालय में पठन-पाठन कर छात्र-छात्राओं में वर्ग 1 में 58,वर्ग 2 में 70वर्ग 3में78 ,वर्ग 4में 72,वर्ग 5 में 61,वर्ग6 में 81,वर्ग 7 में 103,वर्ग 8 में 94 टोटल 617 छात्र-छात्राएं का नामांकन विद्यालय में है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि सभी कोटि के छात्र का नाम विद्यालय में अंकित है। जिसमें बीपीएल धारी छात्र-छात्राओं की संख्या सर्वाधिक है। विद्यालय में विद्यालय में मीनू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण मध्यान भोजन का स समय संचालन किया जा रहा है। प्रधानाध्यापक मो0शकील अहमद ने कहा कि विद्यालय में विधिवत बिजली कनेक्शन लिया गया है। विद्यालय के सभी कमरों में लाइट एवं बिजली पंखा लगाया। जिसके कारण गर्मी के मौसम में छात्र-छात्राओं को गर्मी से राहत मिल सके और पठन-पाठन में परेशानी ना हो सके।हर वर्ग के ब्लैक बोर्ड का कालीकरण एवं साफ सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं।प्रधानाध्यापक ने हाउसकीपर के द्वारा विद्यालय परिसर एवं शौचालय का साफ सफाई नियमित रूप से कराई जाती है। कार्यालय संचालन के लिए फर्नीचर, अलमीरा, कुर्सी, टेबल की व्यवस्था की गई है। प्रधानाध्यापक मो0शकील अहमद ने कहा कि विद्यालय में 617 बच्चे का नामांकन है।70% छात्र – छात्राएं विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होकर रूटिंग के अनुसार पठन-पाठन कर रहे हैं। पिछले दिनों विद्यालय परिसर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। दीक्षांत समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित हुए थे। जिन छात्रों की उपस्थिति अव्वल रही तथा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया था। विद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को प्रगति प्रमाण पत्र भी दिया गया। जिससे छात्र-छात्राएं काफी खुश हुये। इसका प्रभाव सकारात्मक विद्यालय में पडा़ और बच्चों के उपस्थिति में बढ़ रहा है। अभिभावक बच्चों को विद्यालय भेजने की दिशा में रुचि रखते हैं। शिक्षक का सहयोग से विद्यालय का माहौल शैक्षणिक बन गया है। विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बैठक वर्ग वार करते हैं। जिसके कारण विद्यालय में नियमित रूप से 75 % छात्राएं पठन-पाठन करने के लिए आते हैं। विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं सरकारी नियम का पालन करते हुए स-समय विद्यालय पहुंचकर विद्यालय रूटिंग का पालन अक्षरशः करते हैं। सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन नियमित रूप से कर रहे हैं। प्रधानाध्यापक मो0शकील अहमद ने बताते हैं कि विद्यालय परिसर में प्रीफेब अधुरा पडा़ है,

अगर पूर्ण कर लिया जाता तो विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राएं पठन पाठन सुचारु ठंग से होता। मुख्य सड़क से विद्यालय तक जाने आने के लिए सरल एवं सुगम सड़क नहीं रहने के कारण बरसात के मौसम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को आगमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानाध्यापक मो0शकील अहमद कहते हैं कि प्री फेब में विद्युतीकरण की व्यवस्था हो जाती तो छात्राओं को काफी सुविधा होती। प्रधानाध्यापक मो0शकील अहमद ने बताया कि विद्यालय में रसोईघर,भवन,वर्ग कक्ष,शौचालय , बेंच डैक्स,बच्चों को खाने के लिए शेड, खेलने के लिए मैदान, खेल सामग्री, विद्यालय परिसर में हाई मास्क भेपर लाइट के साथ-साथ पुस्तकालय की व्यवस्था हो जाती तो छात्र-छात्राओं को और भी सुविधा मिल सकती है। गोष्ठी में सरिता देवी,राजेश चौधरी ,मनीष कुमार सिंह,प्राची कुमारी,राकेश शर्मा,शाहिना,नेहा कुमारी ने भाग लेकर अपना-अपना विचार प्रकट किया।


