नगर पंचायत परबत्ता के कार्यालय में मुख्य पार्षद अर्चना देवी ने किया झंडोत्तोलन
नगर पंचायत परबत्ता के कार्यालय में मुख्य पार्षद अर्चना देवी ने किया झंडोत्तोलन

जे टी न्यूज, खगड़िया: आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर पंचायत परबत्ता के कार्यालय में मुख्य पार्षद अर्चना देवी ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान नगर पंचायत परबत्ता के कार्यपालक पदाधिकारी स्नेहलता, प्रखंड प्रमुख रीता देवी, अंचलाधिकारी मोना गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कशिश, चैयरमैन प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह एवं सभी वार्ड पार्षद सदस्यों के साथ मिलकर झंडोत्तोलन किया।



