भारतीय जनता पार्टी का सासाराम नगर दक्षिणी एवं सासाराम ग्रामीण की संयुक्त बैठक संपन्न
भारतीय जनता पार्टी का सासाराम नगर दक्षिणी एवं सासाराम ग्रामीण की संयुक्त बैठक संपन्न

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) मंगलवार को विस्तृत मंडल कोर समिति की बैठक प्राचीन सोनवागढ़ मंदिर के प्रांगण में किया गया। सासाराम मंडल दक्षिणी एवं सासाराम मंडल ग्रामीण की संयुक्त दोनों मंडल विस्तृत मंडल कार्य समिति की बैठक किया गया। जिला अध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी की अध्यक्षता में बैठक किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता सासाराम ग्रामीण के अध्यक्ष बंशीधर सेठ एवं मंच संचालन सासाराम नगर दक्षिणी के अध्यक्ष बृजनंदन कुशवाहा ने किया। इस बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष सासाराम विधानसभा प्रभारी अरुण पांडेय,
जिला महामंत्री विधानसभा प्रभारी अशोक साह, जिला कोषाध्यक्ष विशंभर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक इंद्रदेव कुशवाहा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता गुप्तेश्वर गुप्ता, शिवसागर मंडल अध्यक्ष छोटेलाल सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष परमेश्वर सिंह, डॉ राजेंद्र, विशाल देव, उमेश पांडेय, छोटू गुप्ता एवं दोनों मंडल के मंडल कमेटी सदस्य शक्ति केंद्र प्रमुख बुथ अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा के अध्यक्ष उपस्थित थे। अरुण पांडेय ने आगामी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताएं कि हमारे सभी मोर्चे को मजबूत बनाने की जरूरत है एवं आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर काम करने को बताएं।

जिला अध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी ने बताए कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस लेना चाहिए ताकि आगामी विधानसभा के जिला के सभी विधानसभा सीट जीत सके।



