बिहार के जनता, हत्या, लूट बलात्कार कि घटना से त्रस्त,, भाजपा के मंत्री व नीतीश कुमार मस्त – राजद प्रदेश प्रवक्ता
वैशाली एसपी, डीएम, से मांग अपराधी को अभिलंब गिरफ्तार कर फांसी दो - विधायक मुकेश रोशन
बिहार के जनता, हत्या, लूट बलात्कार कि घटना से त्रस्त,, भाजपा के मंत्री व नीतीश कुमार मस्त – राजद प्रदेश प्रवक्ता
वैशाली एसपी, डीएम, से मांग अपराधी को अभिलंब गिरफ्तार कर फांसी दो – विधायक मुकेश रोशन

जे टी न्यूज, वैशाली: हाजीपुर शहर के गांधी चौक पर बिहार व हाजीपुर मे बढ़ते अपराध हत्या के विरोध में राजद, महागठबंधन के नेतागण ने पुलिस प्रशासन व नितेश कुमार के विरोध में एकदिवसीय धरना दिया! धरना सभा को संबोधन करते हुए राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि बिहार के जनता,हत्या लूट, बलात्कार से त्रस्त है व भाजपा के मंत्रीगण, नीतीश कुमार, पुलिस प्रशासन, मस्त और लापरवाह है, जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे से है, पूरे बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बुरी है, जनता की सुरक्षा मैं प्रशासन व नीतीश कुमार पूर्णतः निष्क्रिय है वैशाली प्रशासन से हम मांग करते हैं कि हाजीपुर में जितने भी घटना घटित हुई है, जितने भी हत्याएं हुई हैं सभी दोषी अपराधी को गिरफ्तार करते हुए अभिलंब सख्त से सख्त सजा दी जाए!वही महुआ विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि हम लोग वैशाली एसपी, डीएम से मांग करते हाजीपुर में अभी-अभी तत्काल में पंकज राय व हत्या हुई और पहले भी जिला मे हत्या हुआ सभी हत्यारा को गिरफ्तार कर सरकार फांसी दिलवाये कोई भी दोषी बच्चे नहीं, निर्दोष फसे नहीं, वैशाली पुलिस प्रशासन पूर्णता निष्क्रिय है, धरना सभा में राजद प्रदेश महासचिव देव कुमार चौरसिया, जिला अध्यक्ष बैजनाथ सिंह चंद्रवंशी, प्रदेश सचिव राजद शशि सिंह यादव, पूर्व विधायक का प्रेमा चौधरी, अनिल चंद्र कुशवाहा, राजद जिला महासचिव पप्पू कुमार राय,जिला प्रधान महासचिव संजय कुमार राय, जिला प्रवक्ता शहबाज सिद्दीकी, राजद नेत्री पूर्व जिला पार्षद नीलम देवी (संभावित प्रत्याशी लालगंज विधानसभा), शत्रुघ्न लोहिया, ललन कुमार, शिव कुशवाहा पूर्व जिला पार्षद रणजीत कुमार यादव, नसीम रब्बानी, मोहम्मद सरफराज, लखविंदर दास, जवाहरसाह, केदार यादव, ललन साहू,तारकेश्वर पंडित, आलोक रंजन, अनिल गुप्ता, तापसी राय मोहम्मद मिराज, उत्तम यादव, बिंदेश्वर दास, सरिता रायसहित महागठबंधन के अन्य नेतागण उपस्थित थे!