सीपीएम कार्यालय प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जे टी न्यूज, अररिया: बिहार
सीपीएम कार्यालय प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

जे टी न्यूज, अररिया: बिहार
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी का निधन पर आज दिनांक 19 सितंबर 2024 को अररिया महाविद्यालय स्टेडियम रोड अम्बेडकर कालोनी वार्ड नंबर 07 सीपीएम कार्यालय प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा का अध्यक्षता कामरेड दयानंद राय ने किया।कार्यक्रम में पार्टी के बिहार राज्य संयुक्त सचिव कामरेड रामपरी देवी भी भाग लिया और पार्टी के अररिया जिला के सभी प्रखंडों के वरिष्ठ साथीयों ने भाग लिया।

कामरेड सीताराम येचुरी के विचार एवं उनके द्वारा किया गया देश और पार्टी लिए कार्य को रामपरी देवी के द्वारा विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि कामरेड सीताराम येचुरी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में क्षात्र संघ का अध्यक्ष रहे और उस समय मरजेंसी में विरोधी दल और आम जनता पर हो रहे जोर जुल्म के खिलाफ सीताराम येचुरी ने मुखर होकर संघर्ष किया।श्रीमती इंदिरा गांधी चुनाव हार जाने के बाद भी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के चांसलर पद पर बनी हुई थी को भी सीताराम येचुरी का संघर्ष के कारण ही उन्हें अपने उस पद से इस्तीफा देना पड़ा।वे 2005 से 2017 तक राज्यसभा सांसद रहे और उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार मिला।वे 1992 से लागातार पार्टी पोलितब्यूरो और तीसरे बार पार्टी के अंतिम सांस तक महासचिव रहे। उनके निधन से देश में अपने पार्टी, वामपंथी,प्रगतीशील, और धर्मनिरपेक्ष राजनीति का भारी क्षति हुई है। आज के समय उनके कमी को पूरा करना असंभव है। जिला सचिव राम विनय राय ने कहा कि कामरेड सीताराम येचुरी ने जो संघर्ष असमानता गैरबराबरी के खिलाफ और समाज व देश में समता, समानता धर्मनिरपेक्षता उनका सपना था को पुरा किए बगैर उसके अरमानों को मंजिल तक पहुंचा ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सीताराम येचुरी के चलचित्र पर पुष चढ़ाने के बाद एक मीनट मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सभा में सीताराम येचुरी तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे और सीताराम येचुरी अमर रहे नारों के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद, हरिलाल सिंह, विन्देश्वरी यादव, सलीम खान, रोहित कुमार, नरसिंह यादव



