रंगदारी नही देने पर व्यवसायी को पिस्तौल के बट से मारकर किया ज़ख़्मी
रंगदारी नही देने पर व्यवसायी को पिस्तौल के बट से मारकर किया ज़ख़्मी

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: ज़िले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के राजखण्ड गाँव मे व्यवसायी से बदमाशों ने पिस्तौल बल माँगी रंगदारी, रंगदारी नही देने पर बदमाशों ने व्यवसायी को पिस्तौल के बट से मारपीटकर ज़ख़्मी कर दिया है, जिसे स्थानीय लोगों ने ईलाज़ के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है! बताया जाता है कि कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के निवासी मिर्ज़ा मुखलेशुर रहमान के 30 वर्षीय पुत्र मिर्ज़ा शकिलूर रहमान से उसी गाँव के निवासी मो0 जाहिद, मो0 आरज़ू, मो0 राजा समेत कई अज्ञात बदमाशों ने शनिवार की दोपहर पिस्तौल लहराते हुए आये और रंगदारी टैक्स मांगने लगा जब व्यवसायी ने इसका विरोध किया तो मारपीटकर ज़ख़्मी कर सभी फरार हो गया है!

