राशन कार्ड सर्वे व जागरूकता अभियान चलाया गया- प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी
राशन कार्ड सर्वे व जागरूकता अभियान चलाया गया- प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास): जिला रोहतास अंतर्गत प्रखंड करगहर के पंचायत भोखरी में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा राशन कार्ड का सर्वे व जागरूकता अभियान चलाया गया। इस संबंध में आपूर्ति पदाधिकारी श्री राम मिश्रा ने बताया कि दलित महादलित टोला के साथ वैसे परिवार जो अत्यंत गरीब या जिनका नाम राशन कार्ड में छूट गया हो जिनके परिवार अलग से आवेदन करना चाहता है या जो लोग नए बनवाना चाहते हैं वह अपना आवेदन ऑनलाइन कर राशन कार्ड बनवा सकते हैं।किसी व्यक्ति के बहकावे में नहीं आना है। और ना ही प्रखंड मुख्यालय ब्लॉक का चक्कर लगाना है। सीधा ऑनलाइन कीजिए जांचों प्रांत सही पाए जाने पर आपका राशन कार्ड निश्चित रूप से बनाया जाएगा। जिसका आप लाभ ले सकेंगे। मामले की जानकारी आपूर्ति पदाधिकारी श्री राम मिश्रा द्वारा प्राप्त हुआ है।



