पूर्व प्रमुख व पैक्स अध्यक्ष स्वर्गीय विजेंद्र सिंह यादव पुण्य तिथि एव प्रतिमा का शिलान्यास भारत सरकार पूर्व मंत्री डॉक्टर कांति सिंह ने की

जे टी न्यूज/करगहर (रोहतास)

करगहर प्रखंड अंतर्गत नीमडीहरा रोड पंचायत भवन के पास नवनिर्मित मैरिज हाल में राजद नेता सह पूर्व प्रखंड प्रमुख व पैक्स अध्यक्ष स्वर्गीय विजेंद्र सिंह यादव की प्रथम पुण्य तिथि एवं प्रतिमा का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रखंड प्रमुख कोचस शिवपूजन सिंह व संचालन पूर्व जिला पार्षद जनाब शकील अहमद ने किया। वही स्वर्गीय विजेंद्र सिंह की प्रतिमा का शिलान्यास भारत सरकार पूर्व मंत्री डॉ कांति सिंह ने की। भीड़ भरे लोगों के बीच चिलचिलाती धूप में डॉक्टर कांति सिंह ने उनके जीवन पर चंद मिनट के लिए प्रकाश डाली। यह भी बताई कि सामाजिक न्याय के लड़ाई लड़ने वाले भाई विजेंद्र सिंह यादव हम लोगों के बीच नहीं है। उनके यस और क्षेत्र में लोकप्रियता कभी भुलाया नहीं जा सकता। ज्ञात हो कि अपराधियों ने पिछले वर्ष 4/ 9/ 2022 को नीमडीहरा रोड में दिनदहाड़े गोली मार दी थी। पत्रकारों के सवाल पर डॉक्टर कांति सिंह ने बताई कि पुलिस लोगों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। ऐसा नहीं की पुलिस चुप बैठी है अपराधी चाहे जहां भी हो देर सबेर पुलिस उसे तलाश कर ही लेगी। कुछ लोग जेल के सलाखों के अंदर हैं बाकी अपराधियों को भी पुलिस खोज कर भेज देगी। पुण्यतिथि कार्यक्रम में पूर्व कोचस प्रखंड प्रमुख ने बताया कि विजेंद्र सिंह हमारे अच्छे करीबी रहे हैं। राजनीतिक जीवन में हमेशा उनसे मुलाकात होती थी और गरीबों के लिए लड़ते थे। वही करगहर पूर्व विधायक वशिष्ठ सिह ने बताया कि स्वर्गीय विजेंद्र भाई वास्तव में नेता थे। आज प्रखंड के साथ-साथ जिला में जितना उन्हें लोग जानता है जितना किसी काम को अच्छे तरीके से करते थे। अफसर के साथ कैसे बात करना है अगर पूछिए वास्तव में नेता थे। जो हम लोग के बीच नहीं रहे। उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए तमाम अतिथिगण अपनी अपनी बात रखे। वहीं करगहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भाकपा प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सामाजिक न्याय के पुरोधा गरीबों वंचितों दलितों के मसीहा विजेंद्र सिंह हम लोग के पास नहीं है आज उनके यादों को भुलाया नहीं जा सकता है। हम लोग उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का काम करेंगे। वही बच्चा सिंह यादव ने भी बताया कि आज उन्होंने स्टेडियम, पोखरा, पंचायत भवन, ऐसे बहुत सारे कार्य कर गए जो उनके यादगार के रूप में आज भी लोग देखकर उन्हें याद करते हैं। लोग चले जाते हैं यादें रह जाती है। मौके पर मौजूद दामोदर यादव मुखिया पंचायत कुछिला, रमाकांत यादव मुखिया पंचायत चितैनी, धनंजय यादव पूर्व मुखिया पंचायत लहेरी, महेंद्र यादव मुखिया संघ अध्यक्ष कोचस, अशोक यादव मुखिया पंचायत सेंदुवार, अरविंद सिंह अध्यक्ष मुखिया, अवध बिहारी सिह मुखिया समरडीहा पंचायत, सुग्रीव यादव सीनियर सिटीजन, दामोदर सिंह पैक्स अध्यक्ष भोखरी, सुनील यादव पूर्व एमएलसी प्रत्याशी भभुआ कैमूर, मुन्ना यादव, राजेंद्र सिंह नीमडीहरा, रवि पासवान नौजवान संघ जिला सचिव, शशि यादव, गंगा विष्णु, रामानंद यादव, अयोध्या पासवान अध्यक्ष करगहर प्रखंड सरपंच संघ, डॉक्टर अंगद सिंह, सिपाही लाल यादव, शेषनाथ यादव, छबीनाथ यादव, राजेंद्र यादव, फेकू सेठ, उपेंद्र यादव, उमाशंकर गुप्ता, अनिल यादव, अरविंद सिंह जिला महासचिव, कन्हैया उपाध्याय, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुशील मिश्रा, राजाराम गुप्ता, कनी शाह जिला रोहतास अंतर्गत मोहनिया, दिनारा, कोचस, परसथुआ, सासाराम, करगहर के सामाजिक जनप्रतिनिधि युवा साथी जनता जनार्दन लोग हजारों की संख्या में मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button